फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   चार साल पूरे होने पर कुंजपुरा में सरकार की जन-विश्वास रैली आज, पांचों विधायक का भविष्य तय करेगी

चार साल पूरे होने पर कुंजपुरा में सरकार की जन-विश्वास रैली आज, पांचों विधायक का भविष्य तय करेगी

Tue, 30 Oct 2018 12:01 AM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
चार साल पूरे होने पर कुंजपुरा में सरकार की जन-विश्वास रैली आज, पांचों विधायक का भविष्य तय करेगी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने पर कुंजपुरा में मंगलवार को होने वाली भाजपा की जिलास्तरीय जन विश्वास रैली कई मायनों में खास होगी। रैली की सफलता और विफलता दोनों ही पांचों हलकों के विधायकों के भविष्य की राजनीति तय करेगी। क्योंकि पांचों विधानसभाओं में भाजपा के विधायक हैं, ऐसे में रैली में भीड़ जुटाकर भाजपा एक तरह से चुनावों का शंखनाद करेगी। भीड़ जुटाने को लेकर भाजपा नेताओं ने पूरा जोर लगा रखा है। ज्यादा जिम्मेदारी इंद्री से विधायक व मंत्री कर्ण देव कांबोज की है, क्योंकि रैली उनके हलके के गांव में हो रही है। हालांकि, भीड़ कितनी जुटती है, ये देखने वाली बात होगी। पिछले चार साल में सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों का लेखा जोखा पेश करने के लिए ये रैली की जा रही है। भाजपा नेताओं का दावा है कि रैली रिकार्ड तोड़ होगी। इसके लिए भाजपा के सभी विधायक पसीना भी बहा रहे हैं और गांव गांव कर न्योता दे रहे हैं। रैली में हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा व लोक निर्माण मंत्री राव नरवीर सिंह मुख्य वक्ता होंगे। बता दें कि पिछले विधानसभा चुनावों में करनाल जिले की पांचों सीटों से भाजपा नेताओं को जीत मिली थी और पांचों को विधानसभा में भेजा था। इनमें करनाल से विधायक मनोहर लाल भी शामिल हैं। क्योंकि ये सीएम का जिला है, ऐसे में रैली की सफलता पर भाजपा के आला पदाधिकारियों समेत विपक्षी दलों की भी कड़ी नजर है।


भाजपा विधायक कर रहे गांव-गांव दौरे
इस रैली के सफल आयोजन को लेकर असंध के विधायक सरदार बख्शीश सिंह विर्क, घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण, नीलोखेड़ी के विधायक भगवानदास कबीरपंथी व करनाल क्षेत्र में भाजपा के जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद, अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता निरंतर लोगों को जन-विश्वास रैली का निमंत्रण देने में जुटे हुए हैं। हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री कर्णदेव कांबोज ने बताया कि हरियाणा सरकार ने 26 अक्टूबर को जनता के सहयोग से अपने 4 साल पूरे किए हैं, इन वर्षों में सरकार द्वारा जनहित की भलाई के लिए नई-नई योजनाएं लागू और प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए बड़ी-बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं के तहत अनेक विकास कार्य करवाए हैं। भाजपा सरकार जनता को सर्वोपरि मानती है, इसलिए 4 साल की उपलब्धियों को जनता के बीच में रखने की एक नई परंपरा की शुरुआत की है। इसके तहत, प्रत्येक जिला मुख्यालय पर 4 साल बेमिसाल जन-विश्वास रैलियों का आयोजन प्रदेश भर में हो रहा है। इसी कड़ी में करनाल जिला स्तरीय जन-विश्वास रैली 30 अक्तूबर को कुंजपुरा में आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed