फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   आग लगने से तीन पशु जले

आग लगने से तीन पशु जले

Sat, 15 Jul 2017 11:03 PM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
आग लगने से तीन पशु जले
आग लगने से तीन पशु जले
विज्ञापन

इंद्री। उपमंडल के छापर मुस्तरका गांव में पशुओं के एक कमरे में आग लगने से तीन पशु जिंदा जल गए। हादसे में एक गरीब परिवार को बड़ा नुकसान हो गया। सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीण ने आग पर काबू पाया। अभी तक आग के कारणों का पता नहीं चल पाया। जानकारी के अनुसार परिवार के सदस्य अपने पशुओं को अपने घर में बने कमरे में ठीक-ठाक बांधकर व घास डालकर चले गए। रात को कमरे में अचानक आग लग गई, जिससे कमरे के अंदर बंधी एक गाय, एक झोटी (भैंस) व एक बछड़ी आग में झूलस गए और उनकी मौत हो गई। ग्रामीण सतीश ने बताया कि शाम को कमरे में पशु ठीक ठाक बांधकर गए थे। रात को अचानक कमरे में आग लग गई। कमरे की छत में लगी लकड़ी की कड़ियों में भी आग लग गई। कमरे की छत गिरने से एक पशु मलबे में दब गया। ग्रामीण श्यामसिंह व संजय ने बताया कि गरीब परिवार के पशु मारे गए। ग्राम पंचायत एक प्रस्ताव डालकर जिला प्रशासन को भेजेगे कि इस परिवार की आर्थिक मदद की जाए ताकि यह परिवार दोबारा पशु खरीद सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed