{"_id":"5967b95d4f1c1ba2228b4833","slug":"131499969885-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान शिविर आज, एक महीना तक होगी निशुल्क नेत्र जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान शिविर आज, एक महीना तक होगी निशुल्क नेत्र जांच
Updated Thu, 13 Jul 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तरावड़ी। आज के आधुनिक समाज में जहां एक व्यक्ति के पास दूसरे व्यक्ति के लिए समय नही है। वहीं तरावड़ी में कुछ लोगों का ऐसा समूह भी है। जो अपना समय मानवता की सेवा के लिए लगा देते हैं। मानवता की सेवा से ही इन्हें संतोष भी मिलता है। हम बात कर रहे हैं तरावड़ी के नगरपालिका के पास स्थित मानव सेवा दल की, जोकि पिछले 35 वर्षों से मानवता की भलाई में जुटा है। 1982 में कुछ लोगों ने मिलकर इस दल की स्थापना की थी। और आज यह दल दर्जनों लोगों का काफिला बन चुका है। इस काफिले में पंकज गोयल, राकेश हंस, सुरेंद्र बंसल, लाला साधुराम सिंगला, रोशन लाल, हंसराज, यशपाल शर्मा, दौलत राम पहलवान, प्रमोद गोयल, संजय मित्तल, रामनिवास बसंल, बिजेंद्र सिंगला समेत कई समाजसेवी शामिल हैं। इस काफिले का मुख्य उद्देश्य ऐसे लोगों की सहायता करना है। तरावड़ी के मानव सेवा दल में चिकित्सक के रूप में करीब चार साल से अपनी सेवाएं दे रहे डॉ. एम.एस. चौहान व मानव सेवा दल के सचिव राकेश हंस ने बताया कि मानव सेवा दल में एक वर्ष में करीब 20 हजार से अधिक मरीजों का इलाज करवाया जाता है। मानव सेवा दल के अध्यक्ष पंकज गोयल द्वारा समय-समय पर रक्तदान शिविर, नेत्रदान कैंप, असहाय लोगों की सेवा, नशे के खिलाफ जागरूकता कैंप के साथ-साथ अन्य अभियान चलाए जाते हैं।
रक्तदान शिविर आज, एक महीना चलेगा नेत्र जांच शिविर
डबल चाबी बासमती चावल के निर्माता स्व. सतपाल गोयल की पांचवीं पुण्य तिथि पर मानव सेवा दल में रक्तदान शिविर का आयोजन 14 जुलाई को किया जाएगा। यह रक्तदान शिविर भारत विकास परिषद व श्री हनुमान सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित होगा। इसके अलावा 14 जुलाई से 14 अगस्त तक नेत्र जांच शिविर भी आयोजित होगा। शिविर में लोगों की आंखों का निशुल्क इलाज करवाया जाऐगा। इसके अलावा जिन लोगों की आंखें ऑपरेशन योग्य होगी उनकी आंखों के ऑपरेशन निशु:ल्क किये जाएंगे।