फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   13 farmers including Aulakh under house arrest

Karnal News: औलख समेत 13 किसान घरों में नजरबंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 02:23 AM IST
विज्ञापन
13 farmers including Aulakh under house arrest
- किसानों ने चंडीगढ़ कूच करने का किया था एलान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। बाढ़ से बर्बाद हुई फसलों का जल्द मुआवजा जारी करने की मांग के लिए मंगलवार को किसानों ने चंडीगढ़ कूच करने का एलान किया था। जिसको लेकर करनाल में पुलिस सतर्क रही। किसान नेता जगदीप सिंह औलख समेत 13 किसानों को घरों में नजरबंद किया गया। करनाल के इंद्री, घरौंड़ा और गढ़ीबीरबल में भी बाढ़ के पानी में डूबने के कारण फसलें बर्बाद हुई थी। इंद्री क्षेत्र में किसानों ने दो-दो बार धान की फसल की बिजाई की, लेकिन बाढ़ के कारण फसल बर्बाद हो गई थी। खेतों में रेतीली मिट्टी का ढेर लग गया था। किसानों ने सरकार से 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजे की मांग की थी। जिस पर सरकार ने अब तक कोई निर्णय नहीं लिया है। इसी को लेकर किसानों ने चंडीगढ़ में प्रदर्शन का एलान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed