फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   12th pass students will become employable, students from 16 districts taking advance training at NSQF centers

Karnal: नौकरी के काबिल बनेंगे 12वीं पास विद्यार्थी, एनएसक्यूएफ केंद्रों पर एडवांस ट्रेनिंग ले रहे 16 जिलों के

Wed, 10 May 2023 09:45 AM IST
नवीन दलाल गगन तलवार, करनाल (हरियाणा)
गगन तलवार, करनाल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 10 May 2023 09:45 AM IST
सार

समग्र शिक्षा के एपीसी पवन के अनुसार, प्रत्येक कौशल से संबंधित कार्य का विद्यार्थियों को पूरा प्रेक्टिकल कराया जाएगा। आटोमोटिव के विद्यार्थी कार या बाइक की सर्विस से लेकर उसके इंजन को खोलने व पैक करने तक में माहिर होंगे।

विज्ञापन
12th pass students will become employable, students from 16 districts taking advance training at NSQF centers
Job Tips - फोटो : Istock

विस्तार

सरकारी स्कूलों से पढ़ने वाले विद्यार्थी अब केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं रहेंगे। बल्कि स्कूल से 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद ही वे अपना रोजगार स्थापित करने या नौकरी के काबिल हो जाएंगे। नेशनल स्किल क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क (एनएसक्यूएफ) के तहत उन्हें यह अवसर मिलेगा। 16 जिलों में चल रहे इनक्यूबेशन सेंटरों पर अब विद्यार्थियों को उनके कौशल का विशेष प्रशिक्षण देकर पारंगत बनाया जाएगा।

विज्ञापन


27 इनक्यूबेशन केंद्रों पर मिलेगा 12 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण
समग्र शिक्षा की ओर से इसके लिए 12 दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार से शुरू होगा। इंटर्नशिप की तरह प्रशिक्षण पूरा करने के बाद हुनरमंद विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा। एनएसक्यूएफ के तहत प्रदेश के सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों के लिए आटोमोबाइल, रिटेल, हेल्थकेयर, ब्यूटी एंड वेलनेस सहित कुल 13 कौशल कार्यक्रम चल रहे हैं।
विज्ञापन


हुनरमंद होने के बाद नौकरी दिलाने का भी विचार
इनके प्रत्येक जिले में करीब 80 स्कूलों में कौशल केंद्र स्थापित हैं, जहां कक्षा नौवीं से 12वीं तक विद्यार्थी कौशल से संबंधित पढ़ाई (वोकेशनल कोर्स) करते हैं। एपीसी पवन और डॉ. सचिन ने बताया कि चौथे वर्ष यानी 12वीं कक्षा में जब विद्यार्थी आता है तो उन्हें निशुल्क इंटर्नशिप या विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इसके लिए कौशल विकास के उद्देश्य से शिक्षा मंत्रालय की ओर से अलग-अलग जिलों में 50 इनक्यूबेशन सेंटर स्थापित हैं। इनमें 27 केंद्रों पर आधारित छह कौशल पाठ्यक्रम के विशेष प्रशिक्षण के लिए योजना तैयार हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ी की सर्विस से लेकर पैकिंग तक में होंगे माहिर
समग्र शिक्षा के एपीसी पवन के अनुसार, प्रत्येक कौशल से संबंधित कार्य का विद्यार्थियों को पूरा प्रेक्टिकल कराया जाएगा। आटोमोटिव के विद्यार्थी कार या बाइक की सर्विस से लेकर उसके इंजन को खोलने व पैक करने तक में माहिर होंगे। इसी तरह हेल्थकेयर ट्रेड में विद्यार्थी को मरीज का ध्यान रखना या नर्सिंग संबंधित कार्य, टूरिज्म एंड हॉस्पिटेलिटी में विद्यार्थियों को देश-विदेश के पर्यटन, आतिथ्य सत्कार व होटल संबंधित कार्यों में माहिर बनाया जाएगा।


किस इनक्यूबेशन सेंटर में कौशल का लगेगा बैच

  • भिवानी : जीएसएसएस बालला में हेल्थकेयर।
  • फरीदाबाद : जीएमएसएसएस सेक्टर-28 में आटोमोटिव, हेल्थकेयर, रिटेल, प्राइवेट सिक्योरिटी
  • फतेहाबाद : जीएसएसएस चंद्रकलां में कृषि, जीजीएसएसएस भूना में हेल्थकेयर
  • हिसार : जीएसएसएस में कृषि, जीएसएसएस तलवंडी में हेल्थकेयर
  • झज्जर : जीएसएसएस दूजाना में आटोमोटिव
  • कैथल : एएमएसएसएस सोंगरी में आटोमोटिव, जीजीएसएसएस चीका में हेल्थकेयर
  • करनाल : जीएसएसएस सांभली में आटोमोटिव, जीजीएसएसएस निसिंग में हेल्थकेयर, जीजीएसएसएस प्रेमनगर में टूरिज्म एंड हॉस्पिटेलिटी
  • कुरुक्षेत्र : जीएसएसएस में आटोमोटिव
  • नूंह : जीएसएसएस पून्हा में आटोमोटिव, जीएसएसएस राठीवस में हेल्थकेयर
  • पंचकूला : जीएसएसएस सेक्टर-6 में आटोमोटिव, जीएसएसएस सेक्टर-7 में हेल्थकेयर
  • पानीपत : जीजीएसएसएस शिवनगर में रिटेल
  • रेवाड़ी : जीएसएसएस में हेल्थकेयर
  • रोहतक : जीजीएसएसएस मॉडल टाउन में रिटेल
  • सिरसा : जीएसएसएस कुसर में कृषि
  • सोनीपत : जीजीएसएसएस अर्बन में हेल्थकेयर, जीजीएसएसएस दातोल में टूरिज्म एंड हॉस्पिटेलिटी
  • यमुनानगर : जीजीएसएसएस सब्जी मंडी में रिटेल

करीब 1500 विद्यार्थी बनेंगे हुनरमंद
विभाग की योजना के तहत 27 इनक्यूबेशन केंद्रों पर 12 दिन में रोजाना छह घंटे का प्रेक्टिकल विद्यार्थियों को कराया जाएगा। प्रत्येक केंद्र के एक बैच में औसतन 50 के हिसाब से 1500 विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा। चार साल के कोर्स और इस विशेष प्रशिक्षण के पूरा होने के बाद विद्यार्थियों की प्लेसमेंट के लिए विभाग की ओर से रोजगार मेला लगाने की भी योजना है। ताकि इन्हें नामी कंपनियों में भी काम करने का अवसर मिले। -वंदना परुथी, डीपीसी, समग्र शिक्षा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed