फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   12571 voters will decide today

12571 वोटर आज करेंगे फैसला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
12571 voters will decide today
करनाल। नगर निगम के वार्ड संख्या 7 के पार्षद पद के रिक्त पद के लिए मतदान रविवार को सुबह 8 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगा। इसके लिए बनाए गए 13 बूथों पर 12571 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए 100 अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाई गईं हैं। चुनाव सामग्री देकर पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया है। यहां दो प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 7 के निर्वाचन अधिकारी गगनदीप सिंह ने बताया कि नगर निगम करनाल वार्ड नंबर 7 के उप चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चुनाव पर्यवेक्षक जगदीश शर्मा (आईएएस) की उपस्थिति में पंचायत भवन में पोलिंग पार्टियों को इलेक्ट्रिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से मतदान करवाने के लिए अंतिम प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

शनिवार को चुनाव सामग्री वितरित करके पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों पर रवाना कर दिया गया है। उपचुनाव के लिए मतदान मतदान 3 अक्तूूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगा। कुल मतदाता 12571 हैं। मतदान की समाप्ति के बाद मतगणना होगी। मतदान के लिए 13 बूथ बनाए गए हैं। इन पर करीब 100 अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी रहेगी। इसके अलावा ड्यूटी मजिस्ट्रेट, सुपरवाइजर, चुनाव पर्यवेक्षक की चुनावी गतिविधियों पर कड़ी नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बूथ नंबर 1 से 7 तक के लिए नायब तहसीलदार इंद्री को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इनके साथ नगरपालिका घरौंडा सचिव, नगरपालिका इंद्री सचिव, नगरपालिका नीलोखेड़ी सचिव को सुपरवाइजर लगाया गया है। इसी प्रकार बूथ नंबर 8 से 13 के लिए तहसीलदार करनाल को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। नगरपालिका निसिंग व नगरपालिका सचिव तरावड़ी को सुपरवाइजर लगाया गया है।
चुनाव पर्यवेक्षक जगदीश प्रसाद
-वार्ड नंबर 7 के उप चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए हरियाणा चुनाव आयोग ने आईएएस अधिकारी जगदीश प्रसाद को चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। वह शनिवार को करनाल पहुंच गए हैं। उप चुनाव से संबंधित यदि किसी भी व्यक्ति की कोई शिकायत या समस्या है तो वह चुनाव पर्यवेक्षक से मिल सकता है। उनके मोबाइल नंबर 94165-27818 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

भाजपा-निर्दलीय प्रत्याशी के बीच सीधा मुकाबला
वार्ड नंबर 7 के उप चुनाव में भाजपा में सरिता कालड़ा को अपना प्रत्याशी बनाया है तो निर्दलीय उम्मीदवार नवीन कुमार भी दमखम दिखा रहे हैं। दोनों प्रत्याशी अपनी जीत सुनिश्चित करने में जुटे हुए हैं। भले ही कांग्रेस ने पहले ही यह साफ कर दिया था कि वह इस उप चुनाव में प्रत्याशी नहीं उतारेगी लेकिन निर्दलीय प्रत्याशी नवीन कुमार शनिवार को विश्राम गृह में सांसद दीपेंद्र हुड्डा से मिलने पहुंचे थे। वहीं प्रत्याशी सरिता कालड़ा की जीत सुनिश्चित करने के लिए भाजपा ने ताकत झोंक दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed