फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   विकास हत्याकांड : रेकी करने वाले दो आरोपियों को भेजा जेल, तीन को आज करेंगे कोर्ट में पेश

विकास हत्याकांड : रेकी करने वाले दो आरोपियों को भेजा जेल, तीन को आज करेंगे कोर्ट में पेश

Wed, 23 Jan 2019 12:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
विकास हत्याकांड : रेकी करने वाले दो आरोपियों को भेजा जेल, तीन को आज करेंगे कोर्ट में पेश

विज्ञापन
करनाल। दादुपुर खुर्द निवासी विकास की हत्या के मामले में पुलिस ने रेकी करने वाले पांच आरोपियों में से दो आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है और अन्य तीन आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है और बुधवार को उन्हें कोर्ट में पेश करेगी।
अभी तक पुलिस को मुख्य आरोपी जबरा और कृष्ण कुमार का कोई सुराग नहीं लगा है। इस कारण पुलिस ने इन दोनों आरोपियों पर 5-5 लाख रुपये का इनाम भी रख दिया है। अभी तक पुलिस ने रेकी करने वाले इन पांचों आरोपियों के नाम का खुलासा नहीं किया है और ना ही पुलिस इस मामले में कुछ बता रही है। डीएसपी बलजिंद्र ने बताया कि पुलिस ने विकास की रेकी करने वाले उन पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जो विकास की पल-पल की खबर जबरा व कृष्ण को दे रहे थे। इनमें से दो आरोपियों को जेल भेज दिया है और तीन आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें 17 जनवरी को तीन बदमाशों ने जीटी रोड पर साढ़े 11 बजे शामगढ़ के समीप एक ढाबे पर कार में सवार दादुपुर खुर्द निवासी विकास उर्फ पिंटू की गालियां मारकर हत्या कर दी थी और ये तीनों बदमाश पुलिस के सामने ही स्कूटी पर सवार होकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed