{"_id":"5b8aeca842c792463c051511","slug":"121535831208-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"50.2 एमएम बारिश से सड़कें बनी तालाब, बाजार हुए लबालब, दुकानों में घुसा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50.2 एमएम बारिश से सड़कें बनी तालाब, बाजार हुए लबालब, दुकानों में घुसा पानी
Updated Sun, 02 Sep 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। शनिवार सुबह से दोपहर तक हुई तीन घंटे की बारिश में सीएम सिटी डूब गई और बाढ़ जैसे हालात बन गए। कॉलोनी से लेकर सेक्टरों की सड़कों पर दो फुट तक पानी जमा हो गया। बाइक और स्कूटी चालकों को धक्का मार कर अपने वाहनों को ले जाना पड़ा। शहर की कई कॉलोनियों में तो लोगों के घरों में पानी भर गया। ऐसे ही हालत सेक्टर में भी बने हुए थे। सबसे ज्यादा परेशानी कमेटी चौक व कर्ण गेट स्थित बाजारों में रहे। सीवरेज और नाले ब्लॉक होने से यहां पर पानी जमा होने से दुकानों में पानी घुस गया, मजबूरी में दुकानदार दुकानें बंद करनी पड़ीं।
सुबह से दोपहर तक हुई 50.2 एमएम बारिश ने पब्लिक हेल्थ और हुडा की सीवरेज व्यवस्था और नगर निगम के गंदे नालों की पोल खोल दी है कि सीवरेज और नालों की कितनी सफाई हुई है जो 50.2 एमएम बारिश का पानी ही नहीं ओट पाए। ऐसे में यदि एक या दो घंटे ओर बरसात हो जाती तो सीएम सिटी कुछ ही घर ऐसे होते जहां जिसमें पानी न घुसता। बारिश में लोगों को जहां राहत मिली तो वहीं, बाद में हवा न चलने के बार गर्मी और उमस से जूझना पड़ा। मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि आने वाले 24 घंटे में बारिश होने की संभावना है।
बारिश के बाद बढ़ी उमस, लोग हुए परेशान
बारिश होने से शनिवार को अधिकतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के दौरान मौसम सुहावना और ठंडा बना रहा, बारिश बंद होते ही हवा की रफ्तार 2.0 प्रति घंटा रह गई। जिस कारण गर्मी और उमस बढ़ गई। लोगों को शाम के दौरान उमस के कारण परेशान होना पड़ा। सुबह के समय उमस 24.5 प्रतिशत थी और शाम को बढ़कर 27.0 प्रतिशत तक पहुंच गई। इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डॉ. देवेंद्र बुंदेला का कहना है कि मानसून की बारिश चल रही है, आगामी 24 घंटों में और बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
बारिश रुकते ही जाम हो गया शहर
दोपहर को 1.30 से साढ़े तीन बजे तक बारिश हुई और इससे पहले एक घंटा सुबह बारिश हुई। इस दौरान वाहन चालक अपने-अपने वाहनों को साइड में लगाकर किसी दुकान, छत आदि के नीचे खड़े हो गए। जैसे की साढ़े तीन बजे बारिश बंद हुई तो वाहन चालक भी रवाना हो गए। जिस कारण एक साथ ही हजारों बाइक व कार सड़क पर उतर गईं और सड़कों पर जाम लग गया। मुगल कैनाल पर वाहनों की लंबी लाइन लगी रही तो इसी प्रकार अस्पताल चौक, कमेटी चौक, आंबेडकर चौक, बस स्टैंड के समीप, सेक्टर-12 सहित सभी चौक चौराहे पर वाहन की लंबी लाइन लगी रही।
सड़क पर जमा दो से तीन फीट पानी में बंद हो गई बाइक व स्कूटी
तेज बरसात से सड़कों में दो से तीन फीट तक पानी खड़ा हो गया। इस दौरान कुछ बाइक और स्कूटी चालक तो पानी से निकल गए, लेकिन अधिकतर बाइक व स्कूटी पानी के बीच में ही बंद हो गईं। इस कारण बाइक सवार व स्कूटी चालकों को पैदल धक्का मारकर बाइक व स्कूटी में स्थान पर ले जानी पड़ी।