{"_id":"5a4a85234f1c1b87698c4f55","slug":"121514833187-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शूटिंग के दो इवेंट में नैशनल चैंपियन बना अनीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शूटिंग के दो इवेंट में नैशनल चैंपियन बना अनीश
Updated Tue, 02 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल शूटिंग के जूनियर-सीनियर वर्ग में अनीश चैंपियन
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
12 से 31 दिसंबर तक केरला में आयोजित नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में करनाल के अनीश ने 15 पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। 25 मीटर रैपिड फायर इवेंट में वे सीनियर एवं जूनियर दोनों ही वर्गों के नेशनल चैंपियन बने। अनीश ने 583/600 अंक हासिल कर तीन स्वर्ण और एक रजत जीत कर जूनियर क्वालिफिकेशन एवं फाइनल का नया रिकार्ड बनाया। अनीश ने 25 मीटर सेंटर फायर इवेंट में 582/600 का स्कोर कर सीनियर स्वर्ण पर निशाना साधा। इस इवेंट में कुल तीन स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता। 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल इवेंट में दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीता। इसी तरह 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल में एक स्वर्ण और 10 मीटर एयर पिस्टल में एक स्वर्ण और रजत पदक जीता। अनीश ने कुल 10 स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य पदक अपने नाम किए। वहीं नवंबर में ब्रिस्बेन में हुई कॉमनवेल्थ शूटिंग चैंपियनशिप में अनीश ने क्वालिफिकेशन में टॉप करते हुए रजत पदक जीत कर भारत का नाम रोशन किया था। फिलहाल अनीश अप्रैल में होने वाली कॉमनवेल्थ गेम की तैयारी कर रहे हैं। अनीश की बहन मुस्कान ने भी 10 मीटर में तीन स्वर्ण और 25 मीटर में एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीता।