फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   सरकार की नीतियों को हर गांव-हर बूथ तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : वाल्मीकि

सरकार की नीतियों को हर गांव-हर बूथ तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : वाल्मीकि

Mon, 03 Jul 2017 11:23 PM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
सरकार की नीतियों को हर गांव-हर बूथ तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : वाल्मीकि
करनाल। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष राम अवतार वाल्मीकि ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की अनुसूचित जाति समाज से जुड़ी जन-कल्याणकारी योजनाओं को हर गांव-हर बूथ पर पहुंचाना होगा। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी 11 सदस्यीय ग्रामीण कमेटी का गठन किया जाएगा। साथ ही मंडल कार्यकारिणी पर जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को प्रभारी नियुक्त किया जाएगा, ताकि इस योजना को सफल बनाया जा सके। राम अवतार वाल्मीकि मुगल कैनाल स्थित एक होटल में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से आयोजित जिला कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष अवतार वाल्मीकि ने जिले के कार्यकर्ताओं के महासंपर्क अभियान का शुभारंभ किया। इसमें उनके साथ प्रदेश महामंत्री सुरेश दनौदा ने भी शिरकत की व जिले के सभी 17 मंडलों से आए हुए कार्यकर्ताओं व जिला पदाधिकारियों को भी संबोधित किया। इस आयोजन में विशेष रूप से महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री एवं जिला पार्षद मीना चौहान ने अपनी टीम के साथ शिरकत की। विशेष अतिथि के तौर पर जिला महामंत्री राजबीर शर्मा, मोहनलाल बग्गन करनाल जिला एससी मोर्चा प्रभारी, जयपाल वाल्मीकि प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, यमुनानगर के जिलाध्यक्ष एससी मोर्चा ऋषिपाल, रेनु बाला, रघुमल भट्ट व राजसिंह चौहान मौजूद रहे। इस अवसर पर एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष कृष्ण भुक्कल, अशोक कुमार, मदनलाल, सुरेश कुमार, भाना राम, सोहनलाल, सचिव दिलावर चौहान फुरलक, सुनील राणा, चरण सिंह, सतबीर, मुखत्यार प्रवक्ता, जसबीर कुराली, विक्रम सिंह, शमशेर सिंह, भरतु राम, रामकुमार, राजिन्द्र, रोशनलाल, जसबीर, सुल्तान, रामकिशन, अनिल, कली राम, जय भगवान, सत्यवान, सुरजीत व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed