फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   प्रशासन समस्याओं के प्रति नहीं गंभीर : आटो चालक

प्रशासन समस्याओं के प्रति नहीं गंभीर : आटो चालक

Mon, 03 Jul 2017 11:27 PM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
प्रशासन समस्याओं के प्रति नहीं गंभीर : आटो चालक
करनाल। रामलीला भवन के समीप स्थित इंटक के जिला कार्यालय में सोमवार को ऑटो रिक्शा यूनियन की बैठक हुई। बैठक में आटो चालकों की समस्याओं को लेकर मंथन किया गया, साथ ही आरोप लगाया कि प्रशासन उनकी समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है। अगर जल्द ही उनकी समस्याएं नहीं निपटाई गई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष शमशेर सिंह बड़ौता ने की। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि इंटक के जिला प्रधान जगमाल सिंह मौजूद रहे। वहीं महिला विंग की प्रधान मंजू रानी, जिला महासचिव दलबीर सिंह काछवा भी उपस्थित रहे। बैठक में ऑटो रिक्शा चालकों की मांगों व समस्याओं पर चिंता जाहिर की गई। जगमाल सिंह ने कहा कि सरकार ऑटो रिक्शा चालकों की मांगों व समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है। ऑटो रिक्शा चालकों को शहर में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मुख्य मांग से अवगत करवाते हुए कहा कि शहर में ऑटो स्टैंड का निर्माण जल्द से जल्द करवाया जाए। इसके पश्चात बैठक में घोघड़ीपुर फाटक एरिया की कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसके तहत सुनील कुमार को प्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यकारिणी के सदस्यों में सुभाष, रामपाल, राजकुमार, बसंत, राजेश, रवि, कंवरपाल, आसीम खान, संज व रिंकू को शामिल किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को कार्यकारिणी प्रधान दलीप कुमार व प्रधान रामकुमार ने शपथ ग्रहण करवाई और संगठन की नीतियों के अनुसार कार्य करने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed