फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   सीएम सिटी से कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का सत्याग्रह शुरू

सीएम सिटी से कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का सत्याग्रह शुरू

Mon, 19 Jun 2017 11:15 PM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
सीएम सिटी से कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का सत्याग्रह शुरू
सीएम सिटी से कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का सत्याग्रह शुरू
विज्ञापन

-किसानों को गोली मारना और गोली देना बंद करे भाजपा सरकार-तंवर
-सीएम सिटी से तीन दिवसीय सत्याग्रह की शुरुआत के साथ किया प्रांत व्यापी आन्दोलन का शंखनाद
फोटो संख्या-16 से 20
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने सोमवार को करनाल सिटी सिटी से किसानों के समर्थन में अपना तीन दिवसीय सत्याग्रह शुरू किया। इस दौरान बुजुर्ग किसानों ने तंवर को सूत की माला पहनाकर इसकी शुरुआत कराई। तंवर तीन दिन तक भोजन नहीं लेंगे, केवल पानी पीएंगे। सेक्टर 12 ग्राउंड में हुए कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में किसान भी मौजूद रहे। इस दौरान तंवर ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार आम आदमी किसानों मजदूरों और दलितों का विश्वास खो चुकी है। अब भाजपा सरकार किसानों को गोली मारना और गोली देना बंद करें, क्योंकि अब उन्हें सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार दमन की नीति अपनाकर जनता और किसानों की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। आवाज उठाने वाले लोगों पर सरकार गोलियां चला रही है। इससे हर वर्ग आहत है। उन्होंने कहा कि इस समय प्रदेश और देश के हालात काफी नाजुक है, इसलिए कांग्रेस पार्टी आमजन, किसानों और मजदूरों के लिए संघर्ष कर रही है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने सीएम सिटी में सत्याग्रह के माध्यम से किसानों की आवाज बुलंद करने के लिए देश और प्रदेश व्यापी आंदोलन का शंखनाद किया। सत्याग्रह की शुरुआत प्रदेशाध्यक्ष तंवर ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके की। वहीं, आए हुए बूढ़े किसानों ने तंवर को सूत की माला पहनाकर तीन दिवसीय सत्याग्रह की शुरुआत की। सत्यग्रह स्थल पर आए हुए सभी लोगों को चुनाव से पूर्व भाजपा नेताओं द्वारा किसानों को लेकर किए गए वादों की एक सीडी भी दिखाई गई। उन्होंने कहा कि वह सत्याग्रह के माध्यम से सरकार को चेतावनी देना चाहते है कि वह अपने वायदों को पूरा करें और सभी को साथ लेकर सभी का विकास करें। अन्यथा भाजपा मुक्त देश और प्रदेश बनने में देर नहीं लगेगी। पंचायती राज के पूर्व राष्ट्रीय चेयरमैन सुरेंद्र दलाल ने कांग्रेस के नेताओं, किसानों, मजदूरों, कर्मचारियों और व्यापारियों से आह्वान किया यह समय घर बैठने का नहीं, बल्कि दमनकारी सरकार को सबक सिखाने का है। इसलिए सभी को मिलकर संघर्ष करना चाहिए। तंवर ने कहा कि वह तीन दिन तक करनाल में सबकी समस्याएं सुनेंगे।
पुर्तगाल में आग लगी तो पीएम ने किया ट्वीट,
मंदसौर में किसान की हत्या पर चुपतंवर ने प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि पुर्तगाल में जब जंगल में आग लगती है तो प्रधानमंत्री ट्वीट करते है। लेकिन जब मंदसौर में पुलिस की गोली से किसान मरते है तो प्रधानमंत्री उस पर कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं करते। उन्होंने कहा कि भाजपा के खिलाफ करनाल से आंदोलन की अभी शुरूआत है। इसे आगे ओर ज्यादा बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और अन्याय के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि करनाल में काम नहीं हो रहे है। गुडगांव में भाजपा सरकार ने अपनी दुकान खोल रखी है। गुडगांव में जमीन घोटाले लगातार हो रहे है। इस अवसर पर गुड़गांव, महेन्द्रगढ़, चरखीदादरी, सिरसा, हिसार, अम्बाला, सोनीपत, करनाल, यमुनानगर, कैथल जींद, कुरुक्षेत्र, कालका, फरीदाबाद, पानीपत, पंचकूला सहित विभिन्न जिलो से कांग्रेस नेता शामिल हुए।
विज्ञापन

ये लोग रहे सत्याग्रह में शामिल
सत्याग्रह स्थल पर कांग्रेस प्रदेश सचिव पंकज पुनिया, कृष्ण बसताड़ा, डा. सुनील पंवार, पूर्व मंत्री बिजेन्द्र कादियान, जगदेव मालिक, ज्ञान सहोता, प्रदीप शर्मा, नरेश जांगड़ा, रामशरण भोला, पराग गाबा, अनिल काम्बोज, जोगिन्द्र राणा, शेर प्रताप शेरी, तरूण भंडारी, कुलदीप सोनी, डा. धर्मदेव आर्य, राजेश श्योकंद, विमल नम्बरदार, जसबीर गुर्जर, नरेश संधु, विरेन्द्र चौहान, शानू अहमद, जितेन्द्र विर्क, संतोष तेजान, संतोष कैरालिया, बृजेश यादव, सीमा रावत, भगवंत सिंह भाम्बा, नायब सिंह, रविदत्त कौशिक, देवीराज कसाना, बसंत राणा, जितेन्द्र संधु, डा. कपूर सिंह, सुनील शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, संजीव कुमार, आसीम खान, प्रेम चन्द, राजकुमार, ज्ञानी राम, डा. मोहन लाल, जसविन्द्र संधु, सुरेन्द्र पटवा, जगबीर, ओमप्रकाश, संजय जांगड़ा, राकेश ढींगड़ा, कुलवंत सिंह कलेर, प्रेमचंद, बलवान सेन, कृष्ण गहलोत, कृष्णचंद, पूनम, महाबीर सिंह, राजरानी पूनम सत्यग्रह में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed