फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   12,000 quintals of stubble deposited in the fields reduced to ashes due to fire

Karnal News: खेतों में जमा 12 हजार क्विंटल पराली आग लगने से राख

Sun, 09 Nov 2025 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 09 Nov 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
12,000 quintals of stubble deposited in the fields reduced to ashes due to fire

विज्ञापन

घरौंडा। गांव बसी अकबरपुर में शुक्रवार देर रात पराली के ढेर में अचानक आग लग गई। 12 हजार क्विंटल पराली के बंडल जलकर राख हो गए।
सूखी पराली होने के कारण आग ने कुछ ही पलों में विकराल रूप ले लिया और आसपास के पूरे क्षेत्र में धुआं फैल गया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। सूचना पर पुलिस और दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और देर रात आग पर काबू पा लिया गया।
किसान पालाराम नंबरदार ने बताया कि जहां पराली का स्टॉक रखा गया था, वहां न तो कोई बिजली की तारें थीं और न ही कोई ज्वलनशील वस्तु थी। उन्हें शक है कि किसी शरारती तत्व ने आग लगाई होगी। उन्होंने बताया कि अपनी सारी जमा पूंजी पराली के बंडल तैयार करने में खर्च कर दी थी, ताकि उन्हें इस बार सरकार या उद्योगों को बेच सकें। लेकिन अब सब कुछ जलकर राख हो गया। किसान ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

पाला राम नंबरदार पिछले दो वर्षों से पराली प्रबंधक का कार्य कर रहे हैं। इस वर्ष सरकार और रिफाइनरियों की ओर से पराली के बंडल न खरीदे जाने के कारण उन्होंने लगभग छह सौ एकड़ की पराली का स्टॉक अपने खेतों में ही जमा कर रखा था। इस स्टॉक का वजन लगभग 12 हजार क्विंटल था। इससे उसके लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed