फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   1.20 crores approved for the rejuvenation of Rajiv Gandhi sports complexes of the district

Karnal News: जिले के राजीव गांधी खेल परिसरों के कायाकल्प के लिए 1.20 करोड़ मंजूर

Tue, 26 Aug 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 26 Aug 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
1.20 crores approved for the rejuvenation of Rajiv Gandhi sports complexes of the district
253...अमर उजाला में 21 मार्च को प्रकाशित खबर।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए बेहतर खेल मैदान व सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिले सात राजीव गांधी खेल परिसरों के कायाकल्प के लिए 1.20 करोड़ रुपए का बजट मंजूर हो गया है। अब मुख्यालय की ओर से ही इन खेल भवनों के कायाकल्प के लिए टेंडर लगाकर लोक निर्माण विभाग की ओर से कार्य कराया जाएगा। खिलाड़ियों को उन्हीं के क्षेत्र में बेहतर खेल सुविधा देने के संदर्भ में खेल मंत्रालय की ओर से यह बजट अलॉट किया गया है।

पिछले चार साल से इन खेल परिसरों का कायाकल्प ने होने से खिलाड़ियों में रोष था और वह लगातार इस बारे में शिकायत भी कर रहे थे। अमर उजाला माई सिटी संस्करण में बदहाल खेल मैदान अभियान चलाकर इन खेल परिसरों के मौजूदा हालात व खिलाड़ियों को होने वाली परेशानी को छापा था। इस अभियान में जिले के सात राजीव गांधी खेल परिसरों में गगसीना, कलरी जागीर, निगदू, घोघड़ीपुर, बसताड़ा, पुडंरक, जयसिंहपुरा के वर्तमान हालात बारे ग्राउंड रिपोर्ट छापी गई थी। इसमें खेल परिसरों में लाइट, पीने के पानी की सुविधाए, शौचालय की सुविधा व खेल परिसर की खिड़कियों के शीशे व बाथरुम के दरवाजे भी टूटे होने का जिक्र किया गया था। वहीं सभी खेल भवनों से पेंट उतरने व बाउंड्री खराब होने बारे भी प्रकाशित किया गया था। अब सात माह बाद खेल विभाग की ओर से इन पर संज्ञान लेते हुए यह बजट मंजूर किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed