फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   12 thousand rupees scholarship will be available for higher education, apply

उच्च शिक्षा के लिए मिलेगी 12 हजार रुपये छात्रवृत्ति, करें आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 03:00 AM IST
विज्ञापन
12 thousand rupees scholarship will be available for higher education, apply
करनाल। प्रदेश सरकार की ओर से वर्ष 2021-22 के मेधावी विद्यार्थियों को 12 हजार रुपये तक छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। विद्यार्थी 10 मार्च तक एससीबीसी हरियाणा. कॉम वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। छात्रवृत्ति डॉ. बीआर आंबेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना के तहत दी जाएगी।
विज्ञापन

इसके लिए अनुसूचित जाति, पिछड़ा, विमुक्त जाति, घुमंतू, अर्ध घुमंतू एवं टपरीवास जाति के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थी ही आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थी हरियाणा के स्थायी निवासी हों और उनकी पारिवारिक वार्षिक आय चार लाख रुपये से कम होनी चाहिए। योजना के तहत मैट्रिक, बारहवीं और स्नात्तक स्तर के विद्यार्थियों को उनकी मेरिट के आधार पर उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसके लिए विद्यार्थी को कक्षा या पाठ्यक्रम के अनुसार आठ हजार से लेकर 12 हजार रुपये की राशि मिलेगी।
विज्ञापन

गत वर्ष के विद्यार्थी भी दस्तावेज कर सकते हैं प्रस्तुत
आवेदन के लिए विद्यार्थियों को जाति, आवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, फोटो, बैंक खाता की प्रति, मार्च 2021 में उत्तीर्ण की गई कक्षा की प्रति, वर्तमान संस्थान का आई कार्ड और 4 लाख से कम वार्षिक आय का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। इसके अतिरिक्त वर्ष 2020-21 में जिन छात्रों के आवेदन पत्र दस्तावेज अधूरे होने के कारण लंबित हैं वे भी वांछित दस्तावेज एक सप्ताह के अंदर-अंदर जिला कल्याण अधिकारी के कार्यालय में जमा करवाएं। अन्यथा आवेदन रद्द हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
किसी भी प्रकार की तकनीकी कठिनाई की स्थिति में हेल्प लाइन नंबर- 0172-2566219 व 2567009 के अलावा जिला कल्याण अधिकारी के कार्यालय के दूरभाष नंबर 0184-2266093 पर संपर्क कर सकते हैं। पात्र विद्यार्थी समय रहते आवेदन जरूर करें। -निशांत कुमार यादव, उपायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed