फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   12 thousand people waiting for happy cards during festivals

Karnal News: त्योहारों में 12 हजार लोगों को हैप्पी कार्ड का इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
12 thousand people waiting for happy cards during festivals
- चुनावों के कारण जारी नहीं हो सके कार्ड, जिले में 90 हजार कार्ड बने और 78 हजार बंटे
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। हैप्पी कार्ड का लाभार्थी होने के बाद भी जिले के करीब 12 हजार लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। क्योंकि इन्हें कार्ड जारी नहीं हो पाए। पिछले दिनों चुनावों के कारण कार्ड वितरण का कार्य प्रभावित रहा तो अब फिर भीड़ बढ़ने के कारण उन्हें इंतजार करना पड़ रहा है।

हरियाणा रोडवेज की बसों में एक हजार किलोमीटर की मुफ्त यात्रा की सुविधा के लिए एक लाख रुपये से कम आय वाले परिवारों के सदस्यों को हैप्पी कार्ड वितरित किए जा रहे हैं। रोडवेज डिपो द्वारा जिले में अब तक करीब 90 हजार हैप्पी कार्ड बनाए जा चुके हैं, जिनसे करीब 78 हजार कार्ड वितरित किए जा चुके हैं। अधिकारियों का दावा है कि शेष पात्र लाभार्थी को जल्द कार्ड वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन


विदित हो कि समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही प्रदेश सरकार ने हैप्पी (हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना) योजना की शुरुआत की है। जिसके तहत एक लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले परिवार के सदस्य हर साल हरियाणा रोडवेज की बसों में एक हजार किलोमीटर तक नि:शुल्क यात्रा का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


50 रुपये का करना होगा भुगतान
जीएम रोडवेज कुलदीप सिंह ने बताया कि यह स्मार्ट कार्ड सीधे ई-टिकटिंग प्रणाली से कनेक्ट है। योजना के लिए लाभार्थियों की पहचान परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) माध्यम से की जाएगी। हैप्पी कार्ड के लिए आवेदन प्रक्रिया पारदर्शी, सरल और ऑनलाइन है। कार्ड के लिए आवेदक को 50 रुपये वन टाइम एक्टिवेशन चार्ज के रूप में देने होते हैं व बाकी खर्च सरकार वहन करती है।


ऐसे कर सकते हैं आवेदन
हैप्पी कार्ड के लिए http://hrtransport.gov.in/ की वेबसाइट पर जाकर आवेदन किया जा सकता है। जिन व्यक्तियों ने हैप्पी कार्ड के लिए आवेदन किया है, वे अपना हैप्पी कार्ड पुराना बस स्टैंड से प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए उनके मोबाइल नंबर पर संदेश के माध्यम से आए पंजीकरण संख्या व ओटीपी को दिखाकर अपना हैप्पी कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। यदि किसी आवेदक का हैप्पी कार्ड के लिए आया संदेश उसके मोबाइल से डिलीट हो गया है, तो वे भी आवेदन की पंजीकरण संख्या दिखाकर अपना हैप्पी कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed