फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   12 shopkeepers fined for single use plastic and littering

Karnal News: एकल प्रयोग प्लास्टिक, गंदगी पर 12 दुकानदारों का काटा चालान

Sat, 30 Aug 2025 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 30 Aug 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
12 shopkeepers fined for single use plastic and littering
करनाल। नगर निगम करनाल ने शुक्रवार को सदर बाजार स्थित कर्ण ताल पार्क, मंगलपुर स्थित राष्ट्रीय स्तर के हॉकी स्टेडियम, बुढाखेड़ा गांव स्थित हजरत बाबा बू अली शाह कलंदर पीर व गांव की गलियों में स्वच्छता अभियान चलाया। एकल प्रयोग प्लास्टिक व गंदगी के किए 12 दुकानदारों के चालान किए गए।
विज्ञापन

निगमायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने बताया कि अतिरिक्त निगम आयुक्त अशोक कुमार व मुख्य सफाई निरीक्षक सुरेंद्र चोपड़ा सफाई अभियान वाली जगहों तथा अन्य जगहों का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत विभिन्न बाजारों में निरीक्षण के दौरान किसी दुकानदार पर एकल प्रयोग प्लास्टिक (एसयूपी.) पाया जाता है या दुकान के आस-पास गंदगी दिखाई देती है, तो उसका चालान किया जा रहा है। इसके तहत 12 चालान कर 6000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसमें नौ चालान एसयूपी. तथा तीन चालान गंदगी फैलाने के शामिल हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed