{"_id":"68eeaf74b8e0a50aa107df84","slug":"12-players-won-13-medals-in-the-international-taekwondo-championship-karnal-news-c-18-knl1008-759430-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में 12 खिलाड़ियों ने जीते 13 पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में 12 खिलाड़ियों ने जीते 13 पदक
Wed, 15 Oct 2025 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Wed, 15 Oct 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। अंतरराष्ट्रीय कुक्कीवोन ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जिले के 12 खिलाड़ियों ने 13 पदक जीते है। नौ स्वर्ण पदक, दो रजत और दो कांस्य पदक शामिल है। लीजा, मानवी, निधि, अक्षु, हरनूर, नक्ष, चक्षु, गर्व ढीगंडा व मनकीरत ने स्वर्ण पदक जीता है। अक्षु व अनमोल ने रजत और आर्यन व आरवी मदान ने कांस्य पदक जीता है।
इंटरनेशनल ताइक्वांडो कोच मास्टर सतीश कुमार ने बताया कि यह प्रतियोगिता 9 से 12 अक्तूबर तक दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में कोरिया कुक्कीवोन की ओर से आयोजित कराई गई। इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में भारत, जापान, फिलीपींस, नेपाल और कोरिया के करीब 1500 से अधिक एथलीट ने भाग लिया। मास्टर सतीश ने बताया कि एसके मार्शल आर्ट अकादमी के 12 खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 13 पदक जीते हैं।
विजेता खिलाड़ियों का अकादमी की ओर से मंगलवार को आईटीआई चौक वसंत विहार के मुख्य अड्डे से अकादमी तक खिलाड़ियों को फूल माला पहनाकर ढोल-नगाडों ने संग लाया गया। डॉ. सचिन मदान, विरेंद्र सिंह, आनंद कुमार, अनमोल, अशोक कुमार, प्रदीप कुमार, अनीता, दिनेश त्यागी, मिथुन कुमार, पूजा और महिंद्रो देवी मौजूद रही।