{"_id":"d843795abc0043e2e3654270a871fee6","slug":"12-of-the-dav-promising-ku-chhain","type":"story","status":"publish","title_hn":"केयू में छाईं डीएवी की 12 होनहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केयू में छाईं डीएवी की 12 होनहार
करनाल
Updated Wed, 25 Sep 2013 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से घोषित विभिन्न विषयों के परीक्षा परिणाम में कुमारी विद्यावती डीएवी महिला कॉलेज की 12 छात्राओं ने टॉप टेन में जगह बनाई है।
छात्राओं की इस उपलब्धि से जहां कॉलेज प्रबंधन, प्राध्यापकों में खुशी है, वहीं, कॉलेज की छात्राएं भी उत्साहित हैं। प्राचार्य रीटा सहगल ने छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया और भविष्य में भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
विश्वविद्यालय के परिणामों में एमए फाइनल अंग्रेजी में हितेश संधू ने पांचवां स्थान, दूसरे सेमेस्टर में साक्षी आनंद ने तीसरा व लक्ष्मी ने चौथा प्राप्त किया। एमए गणित फाइनल में शालिनी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। एमएससी कंप्यूटर साइंस फाइनल में गणित विषय के प्रथम व दूसरे सेमेस्टर की मेघा ने दूसरा व रीटा ने चौथा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
बीकॉम फाइनल में राधिका शर्मा ने दूसरा, बीए की ऋतु ने तीसरा व बीए पहले सेमेस्टर की श्रुति कंबोज ने पहला स्थान हासिल किया। बीबीए फाइनल में हरप्रीत ने विश्वविद्यालय ने चौथा, रूमा ने आठवां स्थान प्राप्त किया। बीकॉम चौथे सेमेस्टर की कृतिका ने दूसरा स्थान हासिल किया है।
छात्राओं की उपलब्धि पर कॉलेज की प्राचार्य रीटा सहगल ने कहा कि विद्यार्थियों व प्राध्यापकों की मेहनत ने ही कॉलेज का नाम विश्वविद्यालय में रोशन किया है। आने वाले समय में छात्राएं अधिक मेहनत कर विश्वविद्यालय के सभी स्थानों पर अपना कब्जा करेगी। मौके पर अमरजीत, कॉमर्स विभागाध्यक्ष संजना रहेजा व एमएससी गणित विभागाध्यक्ष विजय भाटिया भी उपस्थित रहे।