{"_id":"682f94e1dfc5cc9a8902e2a2","slug":"12-lakh-rupees-were-swindled-in-the-name-of-sending-to-canada-karnal-news-c-18-knl1008-652322-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: कनाडा भेजने के नाम पर ठग लिए 12 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: कनाडा भेजने के नाम पर ठग लिए 12 लाख रुपये
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। विदेश भेजने का झांसा देकर रुद्राक्ष ग्रुप नाम की वीजा कंसल्टेंसी कंपनी ने दो परिवारों से 12 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित बूटा सिंह निवासी नेवल गांव और राकेश कुमार निवासी फुसगढ़ ने डीजीपी हरियाणा को शिकायत भेजकर कंपनी के खिलाफ शिकायत दी है।
पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को शिकायतकर्ताओं ने बताया कि रुद्राक्ष ग्रुप के कर्मचारियों ने दिसंबर 2023 में उनके बच्चों को कनाडा भेजने का वादा किया था। कंपनी के काउंसलर कोमल ने फोन पर संपर्क कर दोनों बच्चों के लिए सिर्फ 10,000 रुपये में रिजर्वेशन का लालच दिया और बाद में 10 लाख रुपये की मांग की। दोनों परिवारों ने किस्तों में रुपये जमा कराए, कंपनी ने स्टांप पेपर पर झूठे एग्रीमेंट भी करवाए, लेकिन न तो बच्चों का वीजा लगा और न ही रुपये लौटाए। जब दबाव बनाया गया तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकियां दीं व फोन बंद कर लिए।
पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि कंपनी के मालिक राकेश रिखी सहित मोहित शर्मा, अमित शर्मा, सौरव वर्मा, सिद्धार्थ, कोमल और नीतू समेत सभी कर्मचारी इस साजिश में शामिल हैं।