फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   12 lakh cheated by police personnel

पुलिस कर्मी से 12 लाख की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
12 lakh cheated by police personnel
एक पुलिस कर्मचारी के साथ 12 लाख रुपये की ठगी होने और गहने चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सुरेश कुमार निवासी एनजीओ क्वार्टर-2 थाना घरौंडा ने बताया कि वह हाथों से विकलांग है व पुलिस विभाग में नौकरी कर रहा है। नौ मई को उसकी पत्नी घर से अपनी मर्जी से बिना बताए चली गई व उसके द्वारा दिलवाए गए सोने के जेवरात, जिसमें दो जोड़ी झुमके, एक चेन, एक अंगूठी, चांदी की पायल, मंगलसूत्र, कपडे़ व कुछ नगद रुपये भी लेकर चली गई। जिसकी शिकायत घरौंडा थाना में दी। सुरेश का कहना है कि उसके बेटे ने विदेश कनाडा भेजने के लिए आरोपी राजेश कुमार कतलाहेडी को 12 लाख रुपये दिए थे, जो कि कनाडा भेजने थे। जिसमें से 1.20 लाख रुपये उसने अपने खाते में से दिए व बाकी रकम नगद दी थी, लेकिन उसने उसके बेटे को विदेश नहीं भेजा। उसका बेटा भी सभी आरोपियों के साथ मिलकर छह लाख रुपये लेकर और उसके दस्तावेज लेकर आरोपियों के साथ मिल गया, अब उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed