फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   12.40 lakh cheated in the name of sending a retired soldier abroad

Karnal News: सेवानिवृत फौजी से विदेश भेजने के नाम पर ठगे 12.40 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
12.40 lakh cheated in the name of sending a retired soldier abroad
सेना से सेवानिवृत्त फौजी ने एक दंपती पर विदेश भेजने के नाम पर 12.40 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिटायर्ड फौजी की शिकायत पर पति-पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

काछवा फार्म निवासी जीत सिंह ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हो चुका है। वह अपनी पत्नी और बच्चों सहित विदेश जाने का इच्छुक था। उसकी साली बेबी उर्फ मनजीत ने उसे बताया कि अंग्रेज सिंह और उसकी पत्नी परमजीत कौर निवासी ठोल, इस्माइलाबाद, जिला कुरुक्षेत्र विदेश भेजने का काम करते है। उन्होंने उसके लड़के को भी विदेश भिजवाया था। जब उसने दोनों आरोपियों से बातचीत की तो उन्होंने उनसे कहा कि आप तीनों को विदेश भेजने के लिए 48 लाख रुपये लगेंगे। उसने उन पर विश्वास कर 22 दिसंबर 2021 को दो लाख, पांच जनवरी 2022 को 1.50 लाख, 11 फरवरी को दो लाख, 15 अप्रैल को पांच लाख, 18 अप्रैल को 20 हजार, 15 जुलाई को एक लाख, 16 अगस्त को 70 हजार रुपये समेत कुल 12.40 लाख रुपये दोनों आरोपियों को दे दिए। उसने बताया कि उन्होंने 17 जनवरी 2022 को एक एग्रीमेंट किया था। जिसमें भी विदेश भेजने की बात को कबूल किया है। इस दौरान आरोपियों ने कुछ खाली कागजों व खाली स्टांप पेपरों पर उनके हस्ताक्षर करवाकर अपने पास रख लिए थे। 28 अप्रैल को आरोपी उन्हें फिंगरप्रिंट स्कैन करवाने के लिए दिल्ली लेकर गए थे और दो दिन तक वहां पर रोक कर रखा लेकिन कुछ भी नहीं करवाया। आरोपी उनसे कहने लगा कि अभी अमेरिका का वीजा नहीं लग रहा है और जैसे ही वीजा लगने शुरू होंगे। वे उनका वीजा लगवा देंगे। इसके बाद आरोपी उन्हें झूठा आश्वासन देते रहे। जब उसने आरोपियों से सख्ती से बात की तो उन्होंने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दे रहे है। पुलिस ने सेना से सेवानिवृत्त जीत सिंह की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed