फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   स्वास्थ्य विभाग ने आउटसोर्सिंग पर चालक रखने की प्रक्रिया की शुरू

स्वास्थ्य विभाग ने आउटसोर्सिंग पर चालक रखने की प्रक्रिया की शुरू

Sat, 23 Feb 2019 01:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने आउटसोर्सिंग पर चालक रखने की प्रक्रिया की शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। एनएचएम कर्मचारियों का शुक्रवार को 18वें दिन भी धरना जारी रहा। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग ने आउटसोर्सिंग पर 28 चालकों को रखने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शुक्रवार को दस चालकों का सेलेक्ट किया गया है। ये कर्मचारी सरकारी एंबुलेंस की कमान संभालेंगे। एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल के कारण स्कूल हेल्थ, गर्भवती महिलाओं, टीबी मरीजों, टीकाकरण आदि अन्य स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने कहा कि जब तक सरकार की उनकी मांगों को लेकर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आती तब तक कर्मचारी हड़ताल पर डटे रहेंगे। यदि जल्द ही सरकार ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दिखाई तो हड़ताल को अनिश्चितकालीन कर दिया जाएगा। इसके अलावा प्रशासन ने दो दिन में 311 एनएचएम कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी। डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेंद्र कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों पर ही एनएचएम कर्मचारियों को टर्मिनेट किया गया है। इसके चलते आगे भी अन्य शामिल कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed