{"_id":"5c6afe4fbdec224ca34916e3","slug":"11550515791-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगें मनवाने के लिए पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर ने दी आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगें मनवाने के लिए पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर ने दी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन रजिस्टर्ड नंबर 41 संबंधित सर्व कर्मचारी संघ जिला करनाल की कन्वेंशन राज्य कार्यकारिणी की फैसले अनुसार कर्ण गेट संगठन कार्यालय करनाल पर जिला प्रधान सतपाल सरोहा की अध्यक्षता में हुई। इसका संचालन जिला सचिव धर्मवीर जांगड़ा ने किया। सबसे पहले पुलवामा आतंकी घटना पर दुख प्रकट करते हुए शहीद सैनिकों के सम्मान में मौन रखा गया।
प्रांतीय प्रधान कृष्ण शर्मा ने बताया कि हरियाणा सरकार की नीतियां विभागों का निजीकरण करने व ठेका प्रथा के तहत नहस करने की है। इसके चलते जन स्वास्थ्य विभाग की जलमल सेवाओं को नगर निगमों को सौंपा जा रहा है और बाकी जगहों को ठेकेदारों को देने के टेंडर किए जा रहे हैं। इसलिए संगठन ने राज्य कार्यकारिणी की मीटिंग में फैसला लिया है। विभागों में ठेकेदारों के विरोध में जन स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर बनवारीलाल के क्षेत्र बावल में एक मार्च से आंदोलन किया जाएगा। यदि मंत्री ने बातचीत कर विभाग का निजीकरण नहीं रोका तो वहीं अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा और उसके बाद पीडब्ल्यूडी के दूसरे मंत्रियों के निवास पर भी आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर राज्य उप प्रधान जय भगवान दहिया व प्रचार सचिव राकेश लकड़ा, रंग लाल संधू, सरूप सिंह विर्क, नरेश सैन, ओमप्रकाश माटा, साधू राम, दलेल सिंह हुस्न लाल, ओमप्रकाश, जय पाल, नरेश शर्मा, रमेश, पवन शर्मा आदि ने भी अपने विचार प्रकट किए।