फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   एग्जाम देने आये युवक के साथ पंप कारिदों ने किया कुकर्म

एग्जाम देने आये युवक के साथ पंप कारिदों ने किया कुकर्म

Sat, 21 Jul 2018 01:24 AM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
एग्जाम देने आये युवक के साथ पंप कारिदों ने किया कुकर्म
एग्जाम देने आये राजस्थान युवक के साथ पंप कारिंदों ने किया कुकर्म
विज्ञापन

-दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
फोटो संख्या-3
अमर उजाला ब्यूरो
घरौंडा। पुलिस स्टेशन से महज सौ मीटर दूर पेट्रोल पंप पर तैनात दो कारिंदों ने राजस्थान के युवक को अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपी कारिंदों ने पीड़ित के साथ मारपीट की और उसे जबरन पेट्रोल पंप के टायलेट में कुकर्म किया। बाद में आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की शिकायत मिलते ही पुलिस व एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और पीड़ित का सरकारी अस्पताल में मेडिकल करवाया। पुलिस ने पीड़ित युवक के बयान के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
गुरुवार की देर रात हाइवे के पेट्रोल पंप पर हुई कुकर्म की वारदात से प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लग गया है। पीड़ित युवक ने बताया कि वह राजस्थान के टोंक जिले का निवासी है। वह बसताड़ा के एक निजी कॉलेज में नर्सिंग ऑफिसर का एग्जाम देने आया था। देर रात घरौंडा पहुंचने के बाद वह पंप के पास बनी कैंटीन पर चाय पीने के लिए रुका था। पुलिस को दिए बयान में पीड़ित युवक ने बताया है कि दोनों आरोपियों ने कैंटीन से उसे काबू कर लिया और बुरी तरह से पीटते हुए पंप के शौचालय में ले गए। पेट्रोल पंप के शौचालय में दोनों कारिंदों ने युवक के साथ कुकर्म किया और फरार हो गए।
विज्ञापन

पीड़ित युवक ने पूरी घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित युवक का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल करवाया और फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में घरौंडा थाना प्रभारी रोशन लाल का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 377 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी अभी फरार है, जिनको जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed