फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   छठी से 12वीं कक्षा के हर विद्यार्थी को छुट्टियां खत्म होने पर लगाना होगा एक पौधा

छठी से 12वीं कक्षा के हर विद्यार्थी को छुट्टियां खत्म होने पर लगाना होगा एक पौधा

Thu, 14 Jun 2018 12:00 AM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
छठी से 12वीं कक्षा के हर विद्यार्थी को छुट्टियां खत्म होने पर लगाना होगा एक पौधा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। गर्मियों की छुट्टियां खत्म होते ही कक्षा छठी से 12वीं के प्रत्येक विद्यार्थी को एक पौधा लगाना आवश्यक है। यही नहीं वह विद्यार्थी एक साल तक उस पौधे की केयर भी खुद करेगा। इसके साथ ही उस पौधे पर वह विद्यार्थी अपनी नेम प्लेट लगाएगा। पेड़ लगाओ जीवन बचाओ के तहत शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी कर दिए हैं। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी ने भी सभी बीईओ को निर्देश दे दिए हैं। इसके साथ ही अध्यापक सभी विद्यार्थियों को पौधा रोपण के प्रति जागरूक करेंगे और बताएंगे कि पौधे लगाया क्यों जरूरी है।

स्कूल परिसर व घर कहीं भी लगा सकता है एक पौधा
पौधरोपण के लिए यदि विद्यार्थी को स्कूल परिसर में जगह न मिले तो वह अपने घर के आंगन में लगा सकता है। यदि घर में भी जगह न हो तो वह विद्यार्थी परमिशन से किसी खेत में पौधा लगा सकता है, लेकिन उस विद्यार्थी को ही उस पौधे की देखभाल करनी होगी, क्योंकि पौधा लगाना आसान है, लेकिन उसकी देखभाल करना बहुत कठिन है। इसलिए हर विद्यार्थी को अपने लगाए पौधे की देखभाल भी करनी होगी।
विज्ञापन


माता-पिता को विद्यार्थी करेंगे पौधरोपण के लिए प्रेरित
स्कूल में अध्यापक विद्यार्थियों को पौधरोपण करने के लिए प्रेरित करेंगे। इसके बाद वह विद्यार्थी अपने माता-पिता, रिश्तेदार, आस-पड़ोस के लोगों को को पौधरोपण के प्रति जागरूक करेंगे, ताकि वे भी पौधरोपण करें और उसकी केयर करें। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस योजना के तहत केवल पर्यावरण को बचाने की पहल करना है। साथ ही हमारा प्रयास होगा कि स्कूल विद्यार्थी अपने परिजनों व आस पड़ोस के लोगों को भी इसके लिए जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन



कुछ दिन पहले पंचकूला में हुई बैठक में निर्देश दिए गए कि कक्षा 6 से 12वीं के विद्यार्थी को एक पौधा लगाना जरूरी है और वह विद्यार्थी एक साल तक उसे पौधे की केयर भी करेगा। यह निर्देश सभी बीईओ को जारी कर दिए गए हैं।-सरोज बाला गुर, डीईओ करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed