{"_id":"5b2013334f1c1ba96e8b7b39","slug":"11528828723-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम की बैठक आज, अधिकारियों ने की पार्षदों से शांति बनाने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम की बैठक आज, अधिकारियों ने की पार्षदों से शांति बनाने की अपील
Updated Wed, 13 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। नगर निगम हाउस की बैठक बुधवार को विकास सदन में सुबह 11 बजे होगी। बैठक में कुल 18 प्रस्ताव रखे जाएंगे। हालांकि, इन सभी प्रस्तावों में अलग-अलग वार्डों में अटके विकास कार्यों को रखा जाएगा। बैठक को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि बैठक में पार्षद अधिकारियों को घेरेंगे और जमकर हमलावर होंगे। स्थिति को देखते हुए अधिकारियों ने मंगलवार को ही पार्षदों से बात की और बैठक में शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने की अपील है।
अधिकारियों की ओर से तर्क दिये गए कि एक तो निगम आयुक्त नए हैं और दूसरा ये कि इस कार्यकाल की आखिरी बैठक है। हालांकि, पार्षदों ने अधिकारियों को आश्वस्त किया है कि वे बैठक में किसी भी प्रकार को कोई विवाद नहीं करेंगे। निगम की बैठक विकास सदन में सुबह 11 बजे रखी गई है। एजेंडों के हिसाब से सभी अधिकारियों ने अपनी अपनी तैयारी कर ली है, साथ ही पार्षदों ने भी अपनी तैयारी की है। मंगलवार को गुप्त रूप से अधिकारियों व पार्षदों की अलग अलग बैठक हुई। बैठक मेें अधिकारियों ने पार्षदों को रिझाने की कोशिश की कि वे बैठक में किसी भी प्रकार का हंगामा न करें और शांतिपूर्ण तरीके अपनी बात रखें। पार्षद विनोद तितोरिया, बलविंद्र सिंह समेत अन्य पार्षदों ने विश्वास दिलाया कि हाउस की आखिरी बैठक होने के कारण वे बैठक में किसी भी प्रकार का कोई विवाद नहीं करेंगे, लेकिन विकास कार्यों की बात जरूर रखेंगे। इसके बाद बैठक में दो ऐसे एजेंडे हैं जो पिछली बैठक में कैंसल कर दिए गए थे, इनको दोबारा से बैठक में रखा जाएगा। इन पर विवाद होने की संभावना है।