{"_id":"5a4540414f1c1b86698c45c2","slug":"11514487873-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीईओ ने जारी किये सभी बीईओ को निर्देश, कोई भी स्कूल खुला मिले तो भेजे नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीईओ ने जारी किये सभी बीईओ को निर्देश, कोई भी स्कूल खुला मिले तो भेजे नाम
Updated Fri, 29 Dec 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीईओ ने जारी किये सभी बीईओ को निर्देश, कोई भी स्कूल खुला मिले तो भेजे नाम
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
शीतकालीन छुट्टी होने के बावजूद निजी स्कूल खुलने के मामले में अमर उजाला द्वारा प्रकाशित समाचार पर संज्ञान लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी सरोजबाला गुर ने जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किये हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र में ऐसे स्कूलों पर नजर रखें, साथ ही जो स्कूल खुलते हैं उनके नाम जिला मुख्यालय पर भेजें। डीईओ ने यह भी कहा कि नियमों की उल्लंघना करने वाले स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि गुरुवार के अंक में अमर उजाला ने निजी स्कूलों के बच्चों के स्कूल जाने संबंधी खबर को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। गुरुवार को जिला शिक्षा अधिकारी सरोज बाला गुर ने जिलेभर के खंड शिक्षा अधिकारियों को इस बारे में पत्र जारी कर निर्देश दिये और कहा कि इस मामले को गंभीरता से लें। अगर कोई स्कूल नियमों के खिलाफ खोला जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।