फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   इंडो-इजराइल सब्जी उत्कृष्टता केंद्र में छलकाए जाम, तीन कर्मचारी हटाए

इंडो-इजराइल सब्जी उत्कृष्टता केंद्र में छलकाए जाम, तीन कर्मचारी हटाए

Thu, 17 Aug 2017 10:31 PM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
इंडो-इजराइल सब्जी उत्कृष्टता केंद्र में छलकाए जाम, तीन कर्मचारी हटाए
इंडो-इजराइल सब्जी उत्कृष्टता केंद्र में छलकाए जाम, तीन कर्मचारी हटाए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
घरौंडा। इंडो-इजराइल सब्जी उत्कृष्टता केंद्र पर तैनात कर्मचारियों ने सेंटर को मयखाने में तबदील कर दिया है। केंद्र के कर्मचारियों द्वारा पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर एक्सपर्ट रूम में शराब पार्टी करने का मामला सामने आया है। मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद केंद्र में कार्यरत तीन कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। पुलिसकर्मियों की कारगुजारी के बाद केंद्र ने उनकी एंट्री पर बैन लगा दिया है। अपनी उपलब्धियों को लेकर देश-विदेश में विख्यात सब्जी उत्कृष्टता केंद्र अपने कर्मचारियों की कारगुजारियों के चलते सुर्खियों में है। बागवानी विभाग के अधिकारी दीपक कुमार से मिली जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार संस्थान में बने एक्सपर्ट रूम में कुछ लोगों ने शराब पार्टी की थी। उन्होंने बताया कि केंद्र के बाहर बने पुलिस बूथ पर तैनात दो पुलिसकर्मी शुक्रवार देर शाम संस्थान में दाखिल हुए। पुलिसकर्मियों ने केंद्र पर नियुक्त दो सिक्योरिटी गार्ड व एक स्वीपर के साथ एक्सपर्ट रूम में शराब पी। दीपक कुमार ने बताया कि जब उन्हें इस मामले की भनक लगी तो उन्होंने संस्थान के कर्मचारियों से पूछताछ शुरू की। छानबीन में पाया गया कि केंद्र पर हुई इस गैरकानूनी गतिविधि में पुलिसकर्मियों के साथ सेंटर के तीन कर्मचारी भी शामिल है। दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गई है और पुलिस बूथ पर तैनात पुलिसकर्मियों की केंद्र में एंट्री बंद कर दी गई है। हालांकि सब्जी उत्कृष्टता केंद्र के अधिकारियों की ओर से शराब पार्टी में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ किसी तरह की कोई शिकायत नहीं की गई है।
केंद्र के अंदर किसी तरह का गैरकानूनी कार्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मामले में दोषी तीन कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई है।
-डॉ. अर्जुन सिंह सैनी, महानिदेशक, उद्यान विभाग हरियाणा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed