{"_id":"59480dc74f1c1b115e8b469e","slug":"11497894343-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की ढीली कार्रवाई से खफा ग्रामीणों ने दो घंटे जाम किया करनाल असंध मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की ढीली कार्रवाई से खफा ग्रामीणों ने दो घंटे जाम किया करनाल असंध मार्ग
Updated Mon, 19 Jun 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की ढीली कार्रवाई से खफा ग्रामीणों ने दो घंटे जाम किया करनाल असंध मार्ग
-आवर्धन नहर में गांव बीजना के छात्र प्रवीन के डूबने को लेकर जताया पुलिस के खिलाफ रोष
फोटो संख्या-25,26
अमर उजाला ब्यूरो
घरौंडा। रविवार को आवर्धन नहर में डूबे पोलिटेक्निक छात्र के मामले में पुलिस की ढिली कार्रवाई से खफा गांव बीजना के ग्रामीणों ने करनाल-मुनक रोड जाम कर जमकर बवाल काटा। ग्रामीणों ने पुलिस पर मदद के नाम पर गुमराह करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पुलिस समय रहते सहायता भेज देती तो, उनका बच्चा मिल जाता। जाम की सूचना मिलने के बाद प्रशासन हरकत में और तहसीलदार व डीएसपी पुलिस प्रशासन वॉटर बोट व गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया और जाम खुलवाया। इसके बाद पुलिस ने खोजी दस्ते व गोताखोरों की सहायता डूबे हुए युवक की तलाश शुरू की। गौरतलब है कि रविवार सायं गांव बीजना निवासी 22 वर्षीय छात्र प्रवीन अपने कुछ दोस्तों के साथ आवर्धन नहर में नहाने के लिए गया था, तो नहर में नहाने के दौरान पैर फिसलने के कारण युवक प्रवीन नहर में डूब गया। प्रवीन के साथ गए युवकों ने हादसे की सूचना उसके परिजनों को दी। ग्रामीणों ने तुरंत मदद के लिए पुलिस हेल्प लाइन के 100 नम्बर पर फोन किया, लेकिन कोई रिस्पोंस न मिलने की पर उन्होंने एसएचओ थाना सदर करनाल को फोन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि देर रात तक पुलिस उन्हें मदद के नाम पर गुमराह करती रही। जब सोमवार सुबह तक भी ग्रामीणों को पुलिस की तरफ से कोई सहायता नहीं मिली तो भड़के लोगों ने करनाल-मुनक रोड़ पर जाम लगा दिया। सड़क लगभग दो घंटे तक जाम रही। इससे करनाल-मुनक मार्ग पर वाहनों की लम्बी कतारें लग गई। जाम की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। इसके बाद तहसीलदार सुरेश कुमार, डीएसपी राजेश फौगाट, थाना प्रभारी ललित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचें और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। प्रशासन द्वारा खोजी दस्ते व गोताखोरों की मदद से आवर्धन नहर में युवक की खोजबीन का कार्य शुरू करने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ और जाम खोला, लेकिन युवक का कोई सुराग नही मिल पाया। डीएसपी राजेश फौगाट ने बताया कि आवर्धन नहर में वाटर बोट, खोजी दस्ते व गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश की जा रही है।