फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   1139 students booked their favorite cycle

04. 1139 विद्यार्थियों कराई मनपसंद साइकिल की बुकिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 01:53 AM IST
विज्ञापन
1139 students booked their favorite cycle
करनाल। शिक्षा विभाग की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेलवे रोड पर चल रहे साइकिल मेले का शनिवार को समापन हो गया। दो दिवसीय मेले में जिले के 1139 विद्यार्थियों ने अपनी मनपसंद साइकिल की बुकिंग कराई है। अंतिम दिन नीलोखेड़ी, निसिंग और इंद्री खंड से पहुंचे विद्यार्थियों में से 810 ने साइकिल लेने के लिए पंजीकरण कराया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार प्रदेश सरकार की ‘मेरी पसंद मेरी साइकिल’ योजना के तहत साइकिल मेले का आयोजन किया गया था। योजना के तहत सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले अनुसूचित जाति के कक्षा 9वीं और 11वीं के ऐसे विद्यार्थियों को निशुल्क साइकिल दी जानी है, जिनका घर स्कूल से दो किलोमीटर या इससे अधिक दूरी पर है। नोडल अधिकारी एवं उप जिला शिक्षा अधिकारी महावीर सिंह ने बताया कि सरकार की ओर से 22 इंच की साइकिल के लिए 3300 रुपये और 20 इंच की साइकिल के लिए 3100 रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। जबकि मेले में 4500 रुपये की कीमत की साइकिल रखी गई है। ऐसे में अतिरिक्त राशि अभिभावक वहन करेंगे। मेले में मुख्य रूप से प्रिंसिपल सुनीता, दीक्षा भट्ट, शीशपाल, नरेंद्र, सुखबीर, जिला संगठन आयुक्त सिया राम शास्त्री, श्रवण सिंह, ममता, अनिल कुमार और मुकेश ने व्यवस्था संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed