फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   गंदगी मुक्त शहर होने पर करनाल को मिला दिल्ली में सम्मान

गंदगी मुक्त शहर होने पर करनाल को मिला दिल्ली में सम्मान

Thu, 07 Mar 2019 12:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
गंदगी मुक्त शहर होने पर करनाल को मिला दिल्ली में सम्मान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। स्वच्छता का लेकर बुधवार का दिन हरियाणा के करनाल के लिए महत्वपूर्ण रहा, शहर को एक नहीं बल्कि दो-दो उपलब्धियां हासिल हुईं। जहां एक ओर स्वच्छ सर्वेक्षण-2019 के परिणामों में करनाल को राष्ट्रीय स्तर पर 24वां रैंक हासिल हुआ है, वहीं दूसरी ओर गारबेज फ्री सिटी यानी गंदगी से मुक्त शहर के नाते 3 स्टार मिले हैं। इसके लिए नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित एक समारोह में अपराह्न मेयर रेणू बाला गुप्ता, निगम आयुक्त राजीव मेहता, उपनिगम आयुक्त धीरज कुमार व निगम में स्वच्छ भारत मिशन से जुड़े प्रतिनिधि डॉ. सचिन ने अवार्ड ग्रहण किया। अवार्ड में एक प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न मिला है। पुरस्कार, केंद्रीय आवास एवं शहरी मामले मंत्रालय के सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने वितरित किए। शहर के स्वच्छ सर्वेक्षण-2019 में टॉप 25 में से 24वां रैंक व गारबेज फ्री सिटी में 3 स्टार हासिल करने की उपलब्धि से गदगद करनाल की महापौर रेणू बाला गुप्ता ने शहर के तमाम नागरिकों को बधाई देते हुए कहा है कि यह उनकी स्वच्छता के प्रति सकारात्मक सोच और व्यवहार में बदलाव का परिणाम है। उन्होंने कहा कि इन उपलब्धियों से करनाल ना केवल हरियाणा बल्कि पूरे देश के स्वच्छ शहरो में अपनी पहचान बना रहा है। उन्होंने शहर की जनता से अपील की है कि वे स्वच्छता से निरंतर जुड़े रहें और अगली बार करनाल 7 स्टार और स्वच्छ सर्वेक्षण रैंकिंग में टॉप 5 या 10 में लेकर आएं। इस संबंध में निगमायुक्त राजीव मेहता ने बताया कि स्टार रेटिंग के तहत करनाल शहर को एक हजार अंकों के पीछे 750 अंक व तीन स्टार मिले। इसे देखते हुए करनाल हरियाणा में यह उपलब्धि हासिल करने वाला अकेला शहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed