{"_id":"5be72831bdec226956572ef6","slug":"111541875761-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-बैंगलोर सहित अन्य राज्यों में स्नेचिंग करने वाले आरोपी को सीआईए-2 ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-बैंगलोर सहित अन्य राज्यों में स्नेचिंग करने वाले आरोपी को सीआईए-2 ने किया गिरफ्तार
Updated Sun, 11 Nov 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। दिल्ली, बैंगलुरू, यूपी और हरियाणा सहित विभिन्न राज्यों में स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले अंतर्राज्यीय एक स्नेचर को पुलिस की सीआईए-2 की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने 12 वारदात को खुलासा किया है।
सीआईए-2 के इंचार्ज इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि उन्होंने टीम के सदस्य को अलग-अलग स्थानों पर रवाना किया था। इनमें से एक टीम के इंचार्ज एएसआई सुरेंद्र कुमार को स्नैचिंग की वारदात में शामिल आरोपी के संबंध में सूचना मिली थी। उन्होंने टीम के साथ आरोपी मंगल वासी अहमदगढ़ थाना झींझाना जिला शामली यूपी को निर्मल कुटिया चौक के पास सेक्टर-12 करनाल से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ सिटी थाना क्षेत्र में दो स्नैचिंग की वारदात का खुलासा हुआ।
इस संबंध में 3 नवंबर को आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया। आरोपी से बैंगलोर में 5, साहरनपुर में 2 और दिल्ली में 3 स्नैचिंग की वारदात का खुलासा किया। इन मामलों के बारे में संबंधित पुलिस को सूचना दे दी है। सीआईए-टू इंचार्ज मनोज कुमार ने बताया कि इन 12 वारदात में आरोपी का साथ देने वाले उसके साथी राजकुमार उर्फ राजू वासी अलाउदीनपुर थाना झींझाना यूपी को कई महीने पहले मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर जीआरपी द्वारा स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देते समय गिरफ्तार कर लिया गया था। करनाल पुलिस द्वारा जल्द ही उसे भी प्रोडक्शन वारंट पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
ये सामान किया बरामद
पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर यूपी से दोनों वारदात में प्रयोग की गई बाइक व दो सोने की चेन बरामद कीं। पुलिस छानबीन में सामने आया कि आरोपी को साल 2015 में भी करनाल पुलिस द्वारा दो स्नैचिंग की वारदात में गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था, लेकिन अदालत से जमानत मिलने के बाद आरोपी ने फिर से स्नैचिंग शुरू कर दी और जमानत के बाद वह तय समय पर अदालत के सामने पेश भी नहीं हुआ। जिस कारण से अदालत द्वारा उसे भगोड़ा घोषित कर दिया गया था।