फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   अंतर्राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में भारत जीती ओवरऑल ट्राफी।

अंतर्राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में भारत जीती ओवरऑल ट्राफी

Sun, 04 Nov 2018 11:53 PM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में भारत जीती ओवरऑल ट्राफी।
 योगा स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर आयोजित पहली तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में भारत ओवरऑल ट्रॉफी विजेता रहा। इसके साथ ही ईरान देश रनरअप विजेता और वियतनाम रनरअप द्वितीय स्थान पर रहा। होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में रविवार को समापन समारोह में राज्य मंत्री कर्ण देव कंबोज ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन


मुख्यातिथि ने विजेता देशों को व उनके प्रतिभागियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। साथ ही उत्कृष्ट प्रतिभागियों को नकदी पुरस्कार भी दिया गया। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री कर्णदेव कांबोज ने कहा कि योग एक ऐसा माध्यम है, जो मनुष्य के जीवन को आत्मसात करवाता है। योग से शरीर में बीमारियों के साथ-साथ बुराइयों से भी छुटकारा मिलता है। मनुष्य को स्वस्थ रहने के लिए योग को अपनाना चाहिए। बढ़ते प्रदूषण के कारण मनुष्य को ऐसी जान लेवा बीमारियों ने घेरा है, जो कि डॉक्टरों की पहुंच से भी दूर है।
विज्ञापन


इन बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए योग को अपनाना होगा। इस मौके पर योग स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रधान युगल बंसल, महासचिव नीरज सोंधी, भाजपा के जिला महासचिव योगेंद्र राणा, प्रदीप बंसल, सतीश गोयल, प्रवीन बंसल, थाईलैंड से योग शिक्षक कमल व नोटियाल, हांगकांग से योग शिक्षक देवा, ईरान से मरियम तथा वियतनाम से मिस्टर लॉन उपस्थित थे। बता दें इस तीन दिवसीय योग प्रतियोगिता में 12 देशों के 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे परिणाम: इस उम्र के लड़की वर्ग में पहले स्थान पर ईरान, दूसरे स्थान पर भारत व तीसरे स्थान पर भारत और वियतनाम देश रहे। वहीं, इसी उम्र के लड़के वर्ग में पहले व दूसरे स्थान पर भारत और तीसरे स्थान पर वियतनाम देश रहा।

12 से 15 उम्र वर्ग में : इस उम्र वर्ग में लड़के व लड़की वर्ग ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। जिसके परिणाम स्वरूप दोनों ही वर्ग में पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर भारत ने अपना लोहा 15 से 18 उम्र वर्ग में : इस उम्र वर्ग में लड़कियों में पहले स्थान पर भारत, दूसरे स्थान पर ईरान व तीसरे स्थान पर भारत और ईरान रहे। वहीं लड़कों के इस उम्र वर्ग में तीनों ही स्थान पर भारत रहा।

18 से 24 उम्र वर्ग में : युवतियों के इस उम्र वर्ग में पहले तीन स्थान पर भारत रहा। इतना ही नहीं दूसरे स्थान पर भारत के दो प्रतिभागी रहे। तीसरे स्थान पर भारत और ईरान देश रहे। वहीं युवकों के इस उम्र वर्ग में पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर भारत के प्रतिभागियों ने बाजी मारी। 24 से 30 उम्र वर्ग में: इस उम्र वर्ग की महिलाओं में पहले दो स्थान पर भारत व तीसरे स्थान पर वियतनाम व भारत रहा। वहीं पुरुषों के इस उम्र वर्ग में तीनों स्थान पर भारत रहा।


30 से 45 उम्र वर्ग में: महिलाओं के इस उम्र वर्ग में पहले स्थान पर ईरान, दूसरे स्थान पर वियतनाम व तीसरे स्थान पर भारत रहा। पुरुषों के इस उम्र वर्ग में तीनों ही स्थान पर भारत रहा। 45 उम्र से अधिक वर्ग में: इस उम्र वर्ग में महिलाओं में वियतनाम ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं पुरुषों के इस वर्ग में पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर भारत रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed