फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   रूटों पर दौड़ी 209 बसें, यातायात हुआ सुचारू, नौकरी के लिए भीड़ सड़कों पर उतारू

रूटों पर दौड़ी 209 बसें, यातायात हुआ सुचारू, नौकरी के लिए भीड़ सड़कों पर उतारू

Thu, 25 Oct 2018 12:33 AM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
रूटों पर दौड़ी 209 बसें, यातायात हुआ सुचारू, नौकरी के लिए भीड़ सड़कों पर उतारू
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के बावजूद बुधवार को रोडवेज की 142 सड़कें रूटों पर दौड़ीं, इसके साथ ही 67 प्राइवेट बसों ने अलग से रूट संभाले। कुल 209 बसों के सुचारू रूप से चलने के कारण यात्रियों की परेशानी कुछ कम हुई।
उधर, हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को एक बाद से एक विभाग समर्थन दे रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी चालक और परिचालक की नौकरी के लिए आने वाले युवाओं को लेकर हो रही है। आवेदन जमा कराने और नौकरी की चाह में युवा सुबह से लेकर शाम तक बस स्टैंड के अंदर लाइनों में लग रहे है। हालात बिगड़ने पर पुलिस बुलानी पड़ रही है। अब गुस्साए आवेदक सड़कों पर उतारू होने को हैं। पिछले आठ दिन से चल रही हड़ताल के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बुधवार को प्रशासन के अन्य विभागों के क्लर्कों को बसों में टिकट काटने की जिम्मेदारी सौंपी गई। ऐसे में सुबह से हड़ताल के चलते पहली बार 142 बसें रूटों पर गई। बसें चलने के कारण यात्रियों को समय पर बसें मिली और काफी हद तक उनको अपनी मंजिल तक पहुंचने में राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नौकरी लगने के लिए रोजाना लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही है। बुधवार को भी शाम तक नौकरी की चाह में युवा लाइनों में लगे रहे। युवाओं का कहना है कि उन्हें कहा जा रहा है कि नौकरी लग रही है, जबकि यहां आते हैं तो उनको कहा जाता है कि अभी कुछ नहीं है। इस बारे में अधिकारी सही जानकारी नहीं दे रहे हैं। इस बारे में रोडवेज के जीएम प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि बुधवार को सुचारू रूप से रूटों पर बसें चलाईं गईं। इससे यात्रियों की परेशानी कम हुई है।


इंजीनियर एसो. ने दिया समर्थन, 26 को करेंगे सामूहिक अवकाश
हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन द्वारा हरियाणा रोडवेज कर्मचारी तालमेल कमेटी के समर्थन में 26 अक्तूबर को एक दिवसीय सामूहिक अवकाश किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए एसोसिएशन के प्रदेश प्रधान अभिमन्यु धनखड़ ने दी। उल्लेखनीय है कि एसोसिएशन द्वारा रोडवेज की हड़ताल को नैतिक समर्थन 22 अक्तूबर को दिया जा चुका है और सभी सदस्य रोष प्रदर्शन स्वरूप काले बिल्ले लगाकर विभाग के कार्य कर रहे हैं और प्रतिदिन सुबह 10 से 12 बजे तक रोडवेज कर्मचारियों के धरनास्थलों पर पहुंचकर समर्थन प्रदान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed