फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   एमएलएनल नहर की गांव शेखपुरा के समीप से टूटी पटरी, दर्जनभर गांव में घुसा पानी

एमएलएनल नहर की गांव शेखपुरा के समीप से टूटी पटरी, दर्जनभर गांव में घुसा पानी

Mon, 03 Sep 2018 12:06 AM IST
Updated Mon, 03 Sep 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
एमएलएनल नहर की गांव शेखपुरा के समीप से टूटी पटरी, दर्जनभर गांव में घुसा पानी

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
इंद्री (करनाल)। इंद्री से गुजरने वाली मेन लाइन लोअर नहर की पटरी गांव शेखपुरा खादर के समीप से टूट गई, जिससे शेखपुरा खादर सहित दर्जनभर गांव में पानी पहुंच गया। ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपने घरों को सामान निकालकर दूसरे गांव में जाने लगे। सूचना मिलने पर राज्य मंत्री कर्ण देव कांबोज मौके पर पहुंचे और अधिकारियों को बचाव राहत कार्य के निर्देश दिए। वहीं करीब ढाई घंटे बाद डीसी डॉ. आदित्य दहिया मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक गांव शेखपुरा, इनोरी, घनौरा, धानो खेड़ी, शेरगढ़, नंदी, भोजी, पटेडा, छपरियो, टपरियो, जैनपुर डेरा में पानी घुस गया। कुरूक्षेत्र का डेरा नुराद नगर के रहने वाले लोग बांध बनाने की तैयारियों में जुट गए, ताकि उनके डेरे में पानी न घुस सके। देर रात को प्रशासन नहर के पानी को गांव में घुसने से रोकने का प्रयास करता रहा।

सैकड़ों एकड़ में फसल हुई बरबाद
एमएलएल नहर की पटरी टूटने से जहां दर्जनभर गांव में पानी घुसा है तो वहीं हजारों एकड़ फसल भी बर्बाद हो गई है। किसानों ने धान उगाई हुई थी जो पककर तैयार हो गई थी, जिसे किसान कटवाकर अनाज मंडी में भेजने के की तैयारी में थे।
विज्ञापन


बणी बदरपुर डेरे को किया दूसरे गांव में शिफ्ट
नहर की पटरी टूटते ही बणी बदरपुर डेरे में पानी घुस गया। इस डेरे में करीब 30 व्यक्ति रहते हैं, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। अपने चारों ओर पानी देखकर वे घबरा गए और अपना सामान इकट्ठा करने लगे। आनन-फानन में दूसरे गांव के ग्रामीणों ने उनका सामान अपने गांव में पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमएलएल नहर की अचानक पटरी टूट गई थी, जिस कारण दर्जनभर गांव में पानी घुस गया है। फोन कर नहर का पानी रुकवा दिया है। प्रशासन लोगों की सहायता के लिए मौजूद है। किसी भी व्यक्ति को परेशानी नहीं आने दी जाएगी। पूरा प्रशासन उनके साथ है।
-कर्ण देव कांबोज, राज्य मंत्री, इंद्री करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed