{"_id":"5ae0cfe94f1c1b320a8b67d5","slug":"111524682729-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुत्रवधु के साथ हुई मारपीट का बदला लेने के लिए ससुर यूपी से खरीदकर लाया देसी पिस्तौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुत्रवधु के साथ हुई मारपीट का बदला लेने के लिए ससुर यूपी से खरीदकर लाया देसी पिस्तौल
Updated Thu, 26 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुत्रवधू के साथ हुई मारपीट का बदला लेने के लिए ससुर यूपी से खरीदकर लाया देसी पिस्तौल
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। पुलिस की सीआईए-1 टीम ने निसिंग के गांव बहलोलपुर में पुत्रवधू के साथ हुई मारपीट का बदला लेने के लिए महंत की हत्या करने की साजिश रचने वाले ससुर सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों से एक देसी पिस्तौल व एक जिंदा राउंड बरामद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। सीआईए-1 टीम के इंचार्ज कमलदीप सिंह ने बताया कि उन्होंने मंगलवार शाम को गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर गांव बहलोलपूर निवासी ओमप्रकाश पुत्र शंकर दास व शेर सिंह पुत्र अमर सिंह को मेरठ रोड करनाल पर आवर्धन नहर पुल के पास से बिना किसी लाइसेंस की एक देसी पिस्तौल और एक जिंदा राउंड के साथ गिरफ्तार किया। जब दोनों आरोपियों से पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी यह देसी पिस्तौल यूपी से खरीदकर लाए हैं, वे पाराशर तीर्थ के महंत की हत्या करने की योजना बना रहे थे। पूछताछ में आरोपी ओमप्रकाश ने बताया कि 22 अप्रैल को निसिंग के गांव बहलोलपुर में पाराशर तीर्थ की जमीन पर गेहूं कटाई को लेकर डेरा पर रहने वाले महंत और गांव की एक पार्टी के बीच विवाद हो गया था। इसमें एक और से डेरा के दो महंत और दूसरे पक्ष से एक महिला घायल हो गए थे। वह महिला ओमप्रकाश की पुत्रवधु है, उसकी का बदला लेने के लिए ओमप्रकाश यूपी से देसी पिस्तौल खरीदकर लाया था महंत की हत्या करने के लिए।------