फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   नपा के वाइस चेयरमैन की पत्नी के गले से झपटी सोने की चेन

नपा के वाइस चेयरमैन की पत्नी के गले से झपटी सोने की चेन

Thu, 12 Apr 2018 01:04 AM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
नपा के वाइस चेयरमैन की पत्नी के गले से झपटी सोने की चेन
नपा के वाइस चेयरमैन की पत्नी के गले से झपटी सोने की चेन
विज्ञापन

करनाल। घरौंडा में स्थिति पनौडी रोड पर बाइक सवार दो स्नेचर नगर पालिका वाइस चेयरमैन की पत्नी के गले से सोने की चेन झपटकर भाग गए। इस दौरान महिला के गले पर चोट भी लग गई। महिला ने इसकी सूचना अपने पति को दी और फिर पुलिस को बताया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर निगम वाइस चेयरमैन कंवलजीत ने पुलिस को दी सूचना में बताया कि उसका घर पनौडी रोड पर है। उसकी पत्नी कुलवंत कौर अपने दोनों बच्चों को अगली गली में ट्यूशन क्लास में छोड़ने के लिए जा रही थी। इस दौरान बाइक पर दो युवक आए। उनमें से एक ने हेलमेट पहना हुआ था और दूसरे युवक ने मुंह पर रुमाल बांधा हुआ था। एक युवक ने बाइक से उतरकर उसकी पत्नी को धक्का दे दिया और वह नीचे गिर गई। इसके बाद वह युवक उसके गले से सोने की चेन झपट कर ले गया। इस दौरान उसकी पत्नी के गले पर चोट लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed