फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   देश की पहली वाटर एटीएम पॉलिसी मंजूर, जनता को मिलेगा स्वच्छ पेयजल : मंत्री कविता जैन

देश की पहली वाटर एटीएम पॉलिसी मंजूर, जनता को मिलेगा स्वच्छ पेयजल : मंत्री कविता जैन

Wed, 11 Apr 2018 01:00 AM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
देश की पहली वाटर एटीएम पॉलिसी मंजूर, जनता को मिलेगा स्वच्छ पेयजल : मंत्री कविता जैन
देश की पहली वाटर एटीएम पॉलिसी मंजूर, जनता को मिलेगा स्वच्छ पेयजल : मंत्री कविता जैन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। हरियाणा की स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन ने कहा कि शहरों में आम आदमी को स्वच्छ पेयजल सुलभ हो, इसके लिए देश की पहली वाटर एटीएम पॉलिसी तैयार करने वाला राज्य हरियाणा बन गया है। इस पॉलिसी को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंजूरी प्रदान कर दी है। इसकी अधिसूचना जारी होने के बाद पालिकाएं अपने दायरे में सार्वजनिक स्थलों पर वाटर एटीएम लगाने की प्रक्रिया शुरू कर रेंगी। पालिकाएं अपने स्तर पर या सार्वजनिक भागीदारी के साथ इनका संचालन सुनिश्चित करेंगी। यह जानकारी मंत्री कविता जैन सोमवार को देर शाम विकास सदन में आयोजित अधिकारियों की बैठक लेने के बाद मीडिया को दी।
उन्होंने कहा कि शहरी स्थानीय निकाय क्षेत्रों में प्रदेश सरकार ने वाटर एटीएम स्थापित करने की योजना तैयार की है। इसे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंजूरी दे दी है। उन्होंने बताया कि देश के विभिन्न हिस्सों में वाटर एटीएम स्थापित किए जा चुके हैं, लेकिन हरियाणा इस पर नीति तैयार करने वाला पहला राज्य है।
विज्ञापन

तीन तरीके स्थापित होंगे वाटर एटीएम
पालिका प्रशासन तीन तरीके से वाटर एटीएम स्थापित करेगी। इसमें स्वयं पालिका ही विकल्प चुनेगी। मंत्री कविता जैन ने बताया कि चिह्नित स्थान पर वाटर एटीएम के लिए पक्का ढांचा तैयार किया जाएगा। पानी की एक टंकी लगेगी। टंकी में पानी लाने के लिए बारिश के पानी और संबंधित जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभागों से पानी का कनेक्शन लिया जाएगा। वाटर एटीएम से मिलने वाले पानी की गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि दो वाटर एटीएम के बीच में 400 मीटर की दूरी होगी। इसे आमजन की सहूलियत के मुताबिक बदला जा सकेगा। इस मौके पर नीलोखेड़ी के विधायक भगवान दास कबीरपंथी, भाजपा के जिला अध्यक्ष जगमोहन आनंद, उपायुक्त डॉ. आदित्य दहिया उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed