{"_id":"5a4926914f1c1b09788b5cd7","slug":"111514743441-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईटी करेगी खिलाड़ी की हत्या के मामले की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईटी करेगी खिलाड़ी की हत्या के मामले की जांच
Updated Sun, 31 Dec 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसआईटी करेगी खिलाड़ी की हत्या मामले की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
मधुबन पुलिस अकादमी के ग्राउंड में ब्रिचपुर निवासी एथलीट संदीप शर्मा के मर्डर के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजन एसपी से मिले और कार्रवाई की मांग की। एसपी ने आश्वासन दिया कि मामले की कई पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही केस को सुलझा लिया जाएगा। एसपी ने मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की है, जो पूरे केस को देखेगी। मृतक संदीप शर्मा के चाचा शिव कुमार ने कहा कि इस मामले के बारे में वहीं युवक बता सकते हैं, जो संदीप को घायल अवस्था में कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में लेकर आए थे। क्योंकि जब संदीप को मेडिकल कॉलेज में लाया गया उस दौरान वह होश में था। वे युवक जान बुझकर पुलिस को मामले की जानकारी नहीं दे रहे हैं। इसके बाद एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा घरौंडा डीएसपी की अध्यक्षता में एसआईटी गठित की, जो इस मामले की गहनता से जांच करेगी।
गौरतलब है कि ब्रिचपुर निवासी 18 वर्षीय एथलीट संदीप शर्मा मधुबन पुलिस अकादमी के गोल्फ ग्राउंड में दौड़ लगाने के लिए जाता था। शनिवार को वह सुबह छह बजे घर से बाइक लेकर ग्राउंड में गया था। जहां उसे अज्ञात युवकों ने जहरीला पदार्थ पिला दिया और उसके पेट में चाकू घोंप दिया। इसके बाद मृतक के दोस्त उसे कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर गए, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया था। संदीप के चाचा ने बताया कि एक दिन पहले संदीप का रेलवे फाटक पर बाइक निकालने को लेकर अज्ञात युवकों के साथ कहासुनी भी हुई थी।