{"_id":"5a4142654f1c1b96698bb1b6","slug":"111514226277-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित के दो हत्यारों को भेजा जेल, बरामद किया चाकूल और बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमित के दो हत्यारों को भेजा जेल, बरामद किया चाकूल और बाइक
Updated Mon, 25 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमित के दो हत्यारों को भेजा जेल, चाकू और बाइक बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
12 दिसंबर की रात को विकास कालोनी में चाकुओं से गोदकर अमित उर्फ नोनी (26) की हत्या मामले में दो आरोपियों से रिमांड के दौरान वारदात में प्रयोग किया गया चाकू और बाइक बरामद कर ली गई है। इसके अलावा दो अन्य युवकों के नाम इस मामले में पुलिस को पता लगे हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। वहीं वारदात में शामिल आरोपी पर्व फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने रिमांड पर लिए दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जिला जेल भेज दिया। सदर थाना प्रभारी मनोज ने बताया कि 22 दिसंबर को पुलिस ने हत्या की वारदात में शामिल आरोपी अंकित कांबोज वासी दयालपुर कॉलोनी करनाल व सुनील यादव वासी सेक्टर-16 दोनों आरोपियों को ब्रह्मानंद चौक के पास से काबू किया था। वहीं दोनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी सुनील यादव से अनाज मंडी के समीप से चाकू व बाइक बरामद किया है। वारदात में दो और लोगों के नाम सामने आए हैं, पुलिस को दोनों की तलाश है। जल्द ही दोनों को काबू कर लिया जाएगा।