{"_id":"596cef584f1c1b65768b45d0","slug":"111500311384-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार चालक को बंधक बना नकदी व जेवरात लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार चालक को बंधक बना नकदी व जेवरात लूटे
Updated Mon, 17 Jul 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार चालक को बंधक बना नकदी व जेवरात लूटे
घरौंडा। अराईपुरा रोड पर बाइक सवार चार बदमाशों ने एक कार चालक को बंधक बनाकर हजारों रुपये की नगदी, सोने की अंगूठी व मोबाइल लूट लिया। पीड़ित कार चालक के मुताबिक यूपी से वापस लौटते समय बदमाशों ने शिव मंदिर के पास उसे घेर लिया और उसके साथ लूटपाट की। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच गई और छानबीन शुरू कर दी।
वार्ड नं. 10 निवासी अजीत कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार की देर रात वह अपनी इंडिका कार में यूपी के चौसाना से घरौंडा वापस आ रहा था। जब वह अराइपुरा रोड स्थित शिव मंदिर के नजदीक उसकी कार का डीजल खत्म हो गया। जिस वजह से उसकी कार रुक गई। इसी दौरान बाइक पर चार युवकों ने उसको मदद का झांसा देकर कार में बैठा दिया। तभी दो युवक कार के अंदर घुसकर गाड़ी चालक को उसी के गमछे से उसको सीट से बांध दिया। अजीत सिंह ने शिकायत में आरोप लगाया कि बदमाशों ने उससे सोने की अंगूठी, करीब साढ़े 3 हजार रुपए की नकदी व मोबाइल लूट लिया और मौके फरार हो गए। बाद में अजीत ने शोर मचाया तो आस पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए और उसे मुक्त करवाया। कार चालक ने पूरे मामले की शिकायत सोमवार सुबह पुलिस को की। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अतिरिक्त थाना प्रभारी धर्मबीर सिंह ने बताया कि अराइपुरा रोड पर कार चालक से एक शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
फोटो केप्शन-घरौंडा के अराइपुरा रोड पर घटनास्थल पर मामले की जांच करती पुलिस