फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   होटल में ग्रामीणों ने की तोड़फोड़ और पथराव, बाइक फूंकी

होटल में ग्रामीणों ने की तोड़फोड़ और पथराव, बाइक फूंकी

Fri, 09 Jun 2017 10:59 PM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
होटल में ग्रामीणों ने की तोड़फोड़ और पथराव, बाइक फूंकी
होटल में ग्रामीणों ने की तोड़फोड़ और पथराव, बाइक फूंकी
विज्ञापन

-पुलिस ने हल्का लाठी चार्ज कर लोगों को खदेड़ा
-ग्रामीणों का आरोप, बिना आईडी के दिये जाते हैं कमरे
-पुलिस और प्रशासन पर भी लगाए मिलीभगत के आरोप
फोटो संख्या-21,22,23
अमर उजाला ब्यूरो
घरौंडा। जीटी रोड स्थित रॉयल पंजाब होटल में एक युवक-युवती के द्वारा कमरा बुक करवाने पर गुस्साए ग्रामीणों ने होटल कर्मचारियों से मारपीट करते हुए जमकर तोड़फोड़ की। इतना ही नहीं, गुस्साए ग्रामीणों ने होटल के बाहर खड़ी एक बाइक को आग के हवाले कर दिया। होटल में तोड़फोड़ की सूचना मिलते ही पुलिस थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचें और हल्का बल प्रयोग कर हमलावरों खदेड़ा गया। फिलहाल युवक व युवती को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
बताया जाता है कि शुक्रवार को जीटी रोड स्थित रॉयल पंजाब होटल में एक युवक-युवती को कुछ ग्रामीणों ने होटल में प्रवेश करते हुए देख लिया। इसके बाद युवकों ने मामले की सूचना ग्रामीणों को दी। सूचना मिलते ही भारी संख्या में ग्रामीण होटल पहुंचे, जहां काउंटर पर बैठी महिला कर्मचारी सेे युवक और युवती के बारे में पूछताछ की तो होटल कर्मचारियों ने रूम बुकिंग की जानकारी देने से साफ मना कर दिया। इसके बाद ग्रामीण भड़क गए और गुस्साए ग्रामीणों ने लाठी-डंडों के साथ होटल पर हमला बोल दिया। ग्रामीणों ने होटल पर जमकर पथराव किया और फर्नीचर तोड़ दिया। ग्रामीणों का गुस्सा यहीं शांत नहीं हुआ, ग्रामीणों ने होटल के बाहर खड़ी बाइक के साथ तोड़फोड़ करते हुए आग लगा दी। होटल में तोड़फोड़ व हंगामे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मनोज कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हल्के बल प्रयोग के साथ लोगों को होटल से बाहर खदेड़ा। पुलिस ने फायर ब्रिगेड को आग की सूचना दी। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

कमरा देने से पहले नहीं ली जाती आईडी
ग्रामीणों का आरोप है कि शहर में चल रहे होटल बिना छानबीन के युवक युवतियों को कमरे किराए पर देते हैं। प्रशासन की मिलीभगत से होटलों में असामाजिक कार्य होते है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जाती। हालांकि, नियमों के अनुसार, कमरा देने से पहले आईडी प्रूफ लेना जरूरी होता है। बताया जाता है कि होटल वाले नियमों को दरकिनार कर युवक-युवतियों को कमरे किराये पर देते हैं। ग्रामीणों ने पुलिस पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट व छेड़छाड़ के आरोप
उधर, होटल के कर्मचारियों ने ग्रामीणों पर उनके साथ मारपीट करने व छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। होटल की मैनेजर कोमल का कहना है कि उनके होटल में एक युवक-युवती आए थे। इसके बाद कुछ ग्रामीण आए और उन्होंने युवक-युवती के बारे में पूछताछ करते हुए कर्मचारियों के साथ मारपीट की और तोड़फोड़ भी की। पुलिस थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि रॉयल पंजाब होटल में युवक-युवती के मामले को लेकर कुछ ग्रामीणों ने होटल में तोड़फोड़ की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हल्के बल प्रयोग के साथ हमलावरों को खदेड़ा। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed