फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   11 lakhs extorted by taking him on a trip to Jordan, Mumbai and Dubai

Karnal News: जॉर्डन, मुंबई और दुबई में घुमाकर ऐंठे 11 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
11 lakhs extorted by taking him on a trip to Jordan, Mumbai and Dubai
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। बेटे को विदेश भेजने के लिए मां ने तीन एजेंटों को 11 लाख रुपये दिए लेकिन न तो वीजा मिला न रोजगार। उसे कभी जॉर्डन, कभी मुंबई और फिर दुबई में घुमाकर रुपये ऐंठ लिए। पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में ज्योति निवासी शुगर मिल मेरठ रोड ने बताया कि उसने अपने बेटे रोहित को जॉर्डन भेजने के लिए योगेश धनखड़, अंकित धनखड़ और विक्रम से संपर्क किया। <
सौदा आठ लाख रुपये में तय हुआ था। 16 दिसंबर 2024 को 50 हजार, 17 दिसंबर को 2.5 लाख रुपये और 18 दिसंबर को फ्लाइट से पहले चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पांच लाख रुपये आरोपी ले गए। लेकिन जॉर्डन पहुंचते ही एयरपोर्ट अधिकारियों ने रोहित को बाहर नहीं जाने दिया और वापस भारत भेज दिया गया। इसके बाद एजेंटों ने दोबारा वीजा लगवाने का आश्वासन दिया और रोहित को करीब 20 दिन तक मुंबई में ठहराया। खर्चा देने का वादा किया लेकिन एक पैसा नहीं दिया, उल्टा एक लाख रुपये और ले लिए। बाद में रोहित को दुबई भेजा गया, जहां उसे एक महीने तक रखा गया।
विज्ञापन

कहा गया था कि वहां से यूरोप भेजा जाएगा लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। इस दौरान डॉलर एक्सचेंज के नाम पर भी 1.5 लाख रुपये लिए गए, जिसमें से केवल 85 हजार रुपये ही वापस मिले। ज्योति ने आरोप लगाया कि योगेश धनखड़ ने बाकायदा एग्रीमेंट किया था कि अगर वह विदेश नहीं भेज पाया तो सारे पैसे लौटा देगा लेकिन अब न तो वे मिलते हैं, न फोन उठाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed