फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   11 lakh 70 thousand cheated in the name of installing mobile tower

मोबाइल टॉवर लगाने के नाम पर 11 लाख 70 हजार ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
11 lakh 70 thousand cheated in the name of installing mobile tower
किसी व्यक्ति ने सेना से सेवानिवृत्त एक व्यक्ति के साथ मोबाइल टावर लगाने के नाम पर 1170800 रुपये ठग लिए। सदर थाना पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेना से सेवानिवृत्त रविंद्र नरवाल निवासी खेड़ी नरू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 सितंबर को उसके मोबाइल पर रजत नाम के व्यक्ति का फोन आया। उसने कहा कि वह जीटीएल कंपनी में मैनेजर है। उसकी कंपनी मोबाइल टावर लगाती है। यदि उसे टावर लगवाना है तो 7200 रुपये फीस देनी होगी। इस पर उसने बताए गए रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उस व्यक्ति का दोबारा फोन आया। उसने बताया कि उसे टावर की एंट्री के लिए 23700 रुपये भी जमा कराने होंगे। इसके बाद उसने 14 सितंबर को आरोपी के बताए खाते में 30 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। 15 सितंबर को उसने फिर से 25 हजार रुपये खाते में डाल दिए। इस तरह वह कभी एक लाख तो कभी साढ़े चार लाख रुपये आरोपी के बताए खाते में डाल दिए। इस तरह 14 अक्तूबर तक उसने अपने दो बैंक खातों से 11 लाख 70 हजार 800 रुपये आरोपी के खाते में डाल दिए। इसके बाद जब उसने आरोपी के मोबाइल पर फोन किया तो उसने नहीं उठाया और न हीं उसके यहां टावर लगवाया। इस पर उसने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed