{"_id":"61d9e90f00716e06b550ee08","slug":"11-chautang-drain-will-be-renovated-with-6-77-crores-will-get-rid-of-water-logging-karnal-news-knl95451639","type":"story","status":"publish","title_hn":"11. 6.77 करोड़ से चौतांग ड्रेन का होगा नवीनीकरण, जलभराव से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11. 6.77 करोड़ से चौतांग ड्रेन का होगा नवीनीकरण, जलभराव से मिलेगी निजात
विज्ञापन
असंध/निसिंग/करनाल। चौतांग गांव क्षेत्र में अब जलभराव की समस्या नहीं रहेगी। प्रशासन इसका स्थायी समाधान करते हुए 6.77 करोड़ रुपये खर्च करके ड्रेन का नवीनीकरण करेगा। शनिवार को जिला उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ प्योंत, उपलाना, पंगाला-चोचड़ा गांवों का दौरा किया।
डीसी ने पंगाला और चोचड़ा गांव के पास चौतांग ड्रेन के पुल का निरीक्षण किया। कार्यकारी अभियंता राजेश चोपड़ा ने बताया कि ड्रेन गोंदर गांव से शुरू होकर डाचर, चोर कारसा, उपलाना और चोचड़ा तक बनेगी। उन्होंने बताया कि इस ड्रेन की खुदाई के कार्य पर अनुमानित 2.25 करोड़ रुपये खर्च होंगे। ड्रेन पर सात पुलों का निर्माण प्रस्तावित है, जिस पर अनुमानित 4.55 करोड़ रुपये खर्च होंगे। कार्य के पूरा होने से इलाके में जलभराव और पानी निकासी की समस्या नहीं रहेगी। इससे पहले उपायुक्त ने गांव प्योंत से गुजरने वाली ड्रेन का निरीक्षण करते हुए किनारे और खुदाई का कार्य करवाने के निर्देश दिए। कार्यकारी अभियंता राजेश चोपड़ा ने बताया कि कार्य को लेकर करीब 2.60 करोड़ रुपये की राशि का प्रस्ताव तैयार किया गया है। जल्द ही इस कार्य को करवा दिया जाएगा। उपायुक्त ने इसके बाद उपलाना गांव से गुजरने वाले रजबाहे पर स्थापित स्थायी पंप हाउस का निरीक्षण किया।
उन्होंने कहा कि गोंदर से लेकर चोचड़ा गांव तक करीब 15 किलोमीटर लंबी चौतांग ड्रेन की खुदाई और जर्जर हालत में पुलों के नवीनीकरण का कार्य करवाया जाएगा। इसको लेकर 6.77 करोड़ रुपये का बजट जल्द ही स्वीकृत करवा दिया जाएगा। इसके अलावा गांव पंगाला, ललैन, बिलौना और राहड़ा में रेन वाटर रिचार्ज बोरवेल की संख्या बढ़ाने के भी निर्देश दिए। इस मौके पर असंध के एसडीएम मनदीप कुमार, सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता संजय राहड़, जिला राजस्व अधिकारी श्यामलाल, जिला आपदा प्रबंधन के परियोजना अधिकारी शब्द दयाल मौजूद रहे।