फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   106 teacher of Kurukshetra district will be unemployed

हाईकोर्ट के फैसले से कुरुक्षेत्र जिले के 106 शिक्षक बेरोजगार होंगे

Wed, 08 Jan 2014 11:56 PM IST
कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र Updated Wed, 08 Jan 2014 11:56 PM IST
विज्ञापन
106 teacher of Kurukshetra district will be unemployed
जेबीटी टीचर भर्ती रद्द होने पर कुरुक्षेत्र के जेबीटी शिक्षकों में भी खासा रोष है। इसके चलते बुधवार को हाईकोर्ट का फैसला आते ही शिक्षकों ने कुरुक्षेत्र में आपातकालीन बैठक कर रणनीति बनाई।
विज्ञापन


बुधवार को हाईकोर्ट के आदेश के बाद हरियाणा के 3206 जेबीटी टीचर बेरोजगार हो गए हैं, जिनमें से 106 कुरुक्षेत्र के हैं। कुरुक्षेत्र प्राथमिक शिक्षा संघ के जिलाध्यक्ष विनोद चौहान ने बताया कि वे हाईकोर्ट के आदेशों का आदर करते है, लेकिन अब वे अपने हक की लड़ाई सुप्रीम कोर्ट में लड़ेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उनके साथ राजनीति की जा रही है, जिसके चलते यह भर्ती रद्द की गई है। उन्होंने बताया कि कोर्ट के इस आदेश को लेकर उन्होंने जिले के सभी जेबीटी टीचरों को आपात बैठक के लिए सूचना दे दी है और वीरवार को बैठक करने के बाद वे आगामी रणनीति तैयार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं जेबीटी टीचर रेणुका गर्ग, सीमा मित्तल, प्रदीप कुमार तथा अन्य ने बताया कि सरकार ने कई बार उनके कागजातों की जांच करवाई है, जिसमें कोई भी खामी नहीं मिली और अब उन्हें करीब 13 वर्षों से अधिक नौकरी करने के बाद बेरोजगार किया जा रहा है।

जेबीटी टीचरों ने सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार राजनीति के चलते उन्हें बेरोजगार करने पर तुली है। जेबीटी टीचरों ने बताया कि यदि ऐसे ही भर्तियां रद्द होती रहीं तो भविष्य में कोई भी युवा भर्ती के लिए आवेदन नहीं करेगा।

जेबीटी टीचरों पर हुई इस कार्रवाई को लेकर हरियाणा अध्यापक संघ भी उनके समर्थन में उतर गया है। हरियाणा अध्यापक संघ के प्रदेशाध्यक्ष जवाहर लाल गोयल तथा जिला अध्यक्ष सतप्रकाश सैनी ने चेतावनी दी कि यदि सरकार इसी तरह भर्तियां रद्द कराती रही तो वे भी आंदोलन करेंगे।


उन्होंने बताया कि जेबीटी टीचरों पर हुई कार्रवाई दुर्भाग्यपूर्ण है। कुछ जेबीटी टीचर तो 40 से भी अधिक उम्र के हो गए हैं वे अब कहीं और भी आवेदन नहीं कर सकते। सरकार को इनकी ओर भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने बताया कि हरियाणा राजकीय अध्यापक संघ जेबीटी टीचरों के साथ मिलकर आंदोलन शुरू करेगा और साथ ही कानूनी लड़ाई भी लड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed