फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   श्री कृष्ण गऊशाला में गायों की आरती उतारी, मनाया गोपाष्टमी पर्व

श्री कृष्ण गऊशाला में गायों की आरती उतारी, मनाया गोपाष्टमी पर्व

Sat, 17 Nov 2018 12:17 AM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
श्री कृष्ण गऊशाला में गायों की आरती उतारी, मनाया गोपाष्टमी पर्व
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। श्रीकृष्ण गोशाला में गोपाष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज के सानिध्य में हुआ और शंकराचार्य स्वामी श्री दिव्यानंद तीर्थ महाराज विशेष रूप से आशीर्वचन देने के लिए पहुंचे। समारोह की शुरुआत हवन यज्ञ के साथ हुआ। स्वामी ज्ञानानंद महाराज और स्वामी दिव्यानंद तीर्थ महाराज ने दीप प्रज्जवलित किए। गोशाला में सामाजिक, राजनीतिक व धार्मिक हस्तियों सहित गौ भक्तों का तांता लगा रहा। गायों की आरती उतारी गई। इस मौके पर स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि गोपाष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण ने गायों को चराना प्रारंभ किया था। उसी दिन से गोपाष्टमी पर्व मनाया जाता है। गाय हमारी आस्था है। गोपाष्टमी प्रेरणादायी पर्व है। स्वामी ज्ञानानंद ने कहा कि गायों की सेवा का संकल्प हर व्यक्ति को लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण और आहार प्रदूषण सहित कई चुनौतियां हमारे सामने खड़ी हैं। इनसे निपटने के लिए गायों का संरक्षण और संवर्धन आवश्यक है। गीता और गाय सभी समस्याओं का समाधान है। नियमित रूप से गीता का पाठ करें और गायों की सेवा करें। इस अवसर पर शंकराचार्य स्वामी श्री दिव्यानंद तीर्थ जी महाराज ने अपने प्रवचनों में कहा कि अध्यात्म रहित विज्ञान खतरनाक साबित होता है। गाय पृथ्वी का सूक्ष्म रूप हैं। पृथ्वी जब बोझ सहन नहीं कर पाती तो गाय के रूप में आने का आह्वान करती है। उन्होंने गोमूत्र का महत्व समझाया और अपने अनुभव श्रद्धालुओं के साथ सांझा किए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति एक गाय का संरक्षण करना शुरू कर दें गौ हत्या बंद हो जाएगी। गाय जीवन प्रदान करने वाली है। स्वयं गाय का दूध ही पिये और बच्चों को भी इसकी आदत डालें। श्री कृष्ण गोशाला की ओर से अतिथिगणों को गाय के स्वरूप भेंट किए गए। इस अवसर पर पूर्व मेयर रेणु बाला गुप्ता, स्वामी प्रेममूर्ति, जेल अधीक्षक शेर सिंह, श्री कृष्ण गोशाला के प्रधान रमेश चंद गुप्ता महासचिव राम कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार गोयल, कृष्णलाल सिंगला, हरियाणा गौ सेवा आयोग के चेयरमैन भानीराम मंगला सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed