फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   सोमवार को धनतेरस पर शाम 5:30 बजे से रात

सोमवार को धनतेरस पर शाम 5:30 बजे से रात

Sun, 04 Nov 2018 12:10 AM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
सोमवार को धनतेरस पर शाम 5:30 बजे से रात
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। धनतेरस के साथ दीपों के त्योहार की शुरुआत सोमवार से हो रही है। कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस के रूप में मनाया जाता है। इस बार की धनतेरस पांच नवंबर सोमवार को है। विद्वानों ने इस दिन को बहुत शुभ बताया है। पंडितों के मुताबिक यह दिन भगवान शिव, विष्णु व कुबेर की पूूजा का दिन है। सोमवार केे मनाए जाने वाले धनतेरस पर्व पर नए बर्तन में अनाज भर कर कुबेर के आगे दीपक जला कर धनतेरस पूजा करें।

धनतेरस का महत्व
पंडित षष्टी बल्ब के अनुसार धनतेरस के दिन देव धन्वंतरि, कुबेर देव, मां लक्ष्मी के पूजन का विधान है। यमदेव के पूजन की भी परंपरा है। जिसके मुताबिक इस दिन दीपदान किया जाता है। घर के बाहर दक्षिण दिशा की ओर शुद्ध सरसों के तेल का दीपक जलाया जाता है। बहुत से लोग इस दीपक में पैसा व कौड़ी भी डालते हैं।
विज्ञापन


धनतेरस की परंपराएं
धनतेरस के दिन सोना, चांदी आदि के बर्तन व आभूषण खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। इसके अलावा इस दिन शुभ मुहूर्त में सात अनाज की पूजा की जाती है। जिसमे गेहूं, उड़द, मूंग, चना, जौ, चावल और मसूर सम्मिलित है। इस पूजन के बाद भगवती पूजन किया जाता है जिसमें नैवेद्य के रूप में श्वेत मिष्ठान का भोग लगाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धनतेरस पूजन और शुभ मुहूर्त
धनतेरस पूजन हमेशा शुभ मुहूर्त में ही करना चाहिए। प्रदोष काल में धनतेरस पूजन का सूर्यास्त के बाद के 2 घंटे 24 मिनट को प्रदोषकाल कहा जाता है। यम दीपदान और लक्ष्मी पूजन इसी मुहूर्त में करना चाहिए। शाम साढ़े पांच बजे से रात 8:07 बजे तक पूजा का शुभ मुहूर्त है।

सर्राफा व्यवसाय चमकने की उम्मीद
धनतेरस पर सोने चांदी का व्यवसाय भी चमकने की उम्मीद है। इस बार परंपरागत आभूषणों की जगह ब्रांडेड ज्वेलरी की काफी मांग है। महिलाओं ने पहले से ही आभूषणों की एडवांस बुकिंग करा दी थी। वे यह आभूषण धनतेरस के दिन घर ले जाने वाली हैं। ज्वेलर्स की दुकानों पर इस बार एंटीक ज्वेलरी और सोने चांदी के बर्तनों की अच्छी डिमांड है।


बर्तनों की चमक से जगमगा रहा बाजार
धनतेरस के लिए बाजार में सजी बर्तन की दुकानों की चमक से पूरा बाजार जगमगा रहा है। स्टेनलेस स्टील के बर्तनों के साथ कीमती धातुओं के बर्तनों से दुकानें भरी पड़ी हैं। सोने चांदी और आटो व्यवसाय भले ही चाहे जितना उछाल मारे लेकिन बर्तन बाजार सब पर भारी रहने की उम्मीद है। हर आम और खास व्यक्ति धनतेरस पर कम या ज्यादा बर्तन जरूर खरीदता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed