फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   गर निगम के आम चुनावों की आहट तेज, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां

गर निगम के आम चुनावों की आहट तेज, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां

Tue, 28 Aug 2018 12:49 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
गर निगम के आम चुनावों की आहट तेज, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां
नगर निगम के आम चुनावों की आहट तेज, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां
विज्ञापन

-वार्डों की फोटो युक्त मतदाता सूची का कार्य 28 अगस्त से होगा आरंभ
-मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 9 अक्तूबर को होगा
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। राज्य चुनाव आयोग के निर्देशानुसार नगर निगम के आम चुनावों को लेकर प्रशासन द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कार्यक्रम के तहत निगम के सभी वार्डों की फोटो युक्त मतदाता सूची तैयार की जाएगी। इस कार्य के लिए डीसी डा. आदित्य दहिया ने एक आदेश जारी करके जिला के विभिन्न अधिकारियों को पुनरीक्षण व सहायक पुनरीक्षण अधिकारी नियुक्त किया है। उधर, चुनावों की आहट से शहर में सियासत गरमा गई है और भावी पार्षदों व सभी पार्टियों के नेताओं ने अपने अपने वार्डों में दौरे शुरू कर दिये हैं। सुबह शाम दावेदार मतदाओं को घर घर हाजिरी भर रहे हैं।
डीसी के आदेशों के अनुसार, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी कुलभूषण बंसल पुनरीक्षण अधिकारी को वार्ड नंबर 1,2,3 की मतदाता सूचियों के लिए पुनरीक्षण अधिकारी नियुक्त किया है, इनके साथ पंचायती राज विभाग के उपमंडल अभियन्ता सहायक पुनरीक्षण अधिकारी के तौर पर रहेंगे। मतदाता सूचियों को तैयार करवाने के लिए इनका कार्य स्थल आईटीआई करनाल बनाया गया है। इसी प्रकार सहकारी चीनी मिल के प्रबंध निदेशक प्रद्युमन सिंह को वार्ड नंबर 4, 5 व 7 का पुनरीक्षण अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के एक एएफएसओ सहायक पुनरीक्षण अधिकारी लगाए गए हैं। इनका कार्य स्थल मेरठ रोड स्थित जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक का कार्यालय रहेगा। उपायुक्त ने बताया कि वार्ड न0 6, 8 व 15 के पुनरीक्षण अधिकारी हरियाणा रोडवेज के महाप्रबंधक अश्वनी डोगरा व उपजिला शिक्षा अधिकारी सहायक पुनरीक्षण अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। यह अधिकारी मीरा घाटी स्थित आरएस पब्लिक स्कूल में पुनरीक्षण का कार्य करेंगे। वार्ड नंबर 9,10 व 11 के पुनरीक्षण अधिकारी, हरियाणा विकास शहरी प्राधिकरण की संपदा अधिकारी अनुपमा मलिक को बनाया गया है। इसी विभाग के उपमंडल अभियन्ता सहायक पुनरीक्षण अधिकारी रहेंगे व इनका कार्य स्थल भी हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण का कार्यालय रहेगा।
विज्ञापन


वार्ड नंबर 12,13 व 14 डीटीपी के हवाले
डीसी ने बताया कि इसके अतिरिक्त वार्ड नंबर 12,13 व 14 के पुनरीक्षण अधिकारी जिला नगर योजनाकार अमरीक सिंह को बनाया गया है, इनके साथ हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के एसडीओ सहायक पुनरीक्षण अधिकारी रहेंगे और इनका कार्य स्थल नगर-निगम करनाल बनाया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ईश्वर सिंह मान को वार्ड नंबर 16,17 व 18 का पुनरीक्षण अधिकारी व इंद्री जन सेवाएं मंडल के एसडीओ को सहायक पुनरीक्षण अधिकारी नियुक्त किया गया है। हांसी रोड स्थित एसपीएस स्कूल इनका कार्य स्थल रहेगा। जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियन्ता विकास सिंगरोहा को वार्ड नंबर 19 व 20 के पुनरीक्षण अधिकारी व इसी विभाग के उपमंडल अभियन्ता को सहायक पुनरीक्षण अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनका कार्य स्थल प्रेम नगर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


23 अगस्त को जारी की अधिसूचना
मतदाता सूचियां तैयार करने के लिए सरकार की ओर से बीती 23 अगस्त को अधिसूचना जारी की गई है। इसके तहत 1 जनवरी, 2018 को अर्हता तिथि मानकर, आगामी 28 अगस्त से 11 सितंबर तक बूथ व वार्ड अनुसार फोटो युक्त मतदाता सूचियों का प्रारूप तैयार किया जाना है। तैयार मतदाता सूचियों के प्रारूप का प्रकाशन 12 सितंबर 2018 को किया जाना है। सूची से संबंधित दावे व आपत्तियां 18 सितंबर से 23 सितंबर तक ली जाएंगी, जबकि इनका निपटान 25 सितंबर तक किया जाएगा। मतदाता सूचियों के प्रारूप को लेकर अंतिम अपील उपायुक्त करनाल को 28 सितंबर से 2 अक्तूबर तक की जा सकती हैं। अपीलों का निपटान उपायुक्त द्वारा 3 अक्तूबर को किया जाएगा। इस प्रकार मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 9 अक्तूबर, 2018 को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed